चन्दौली: सपा के पूर्व विधायक ने गेंहू खरीद में लापरवाही पर जताई नाराजगी

चन्दौली: सपा के पूर्व विधायक ने गेंहू खरीद में लापरवाही पर जताई नाराजगी

 सार

सैयदराजा पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने किसानों की शिकायत पर बहेरी क्रय केंद्र का निरीक्षण किया और लापरवाही पर लगाई फटकार।

-

बहेरी क्रय केंद्र पर सचिव से गेंहू खरीद की जानकारी लेते सैयदराजा पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लूphoto- pnp

विस्तार

कमालपुर /चन्दौली। सैयदराजा पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने रविवार को किसानों की शिकायत पर बहेरी क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।

किसानों को बेवजह परेशान करने पर जताई नाराजगी

केंद्र पर गेंहू खरीद में धीमी गति होने व किसानों को बेवजह परेशान करने पर नाराजगी जताई। वही कहा कि सरकार की नीतियों के चलते किसानों को अपनी फसल बेचने को लेकर परेशान होना पड़ रहा है।

सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों के गेंहू की खरीद हो रही है। सचिव के मनमानी से किसानों के गेंहू की खरीद नहीं हो पा रही है।क्रय केंद्रों पर बोरे की कमी जगह की कमी बताकर सचिव किसान को परेशान कर रहे है।

किसानों की शिकायत पर गेंहू खरीद का लिया

किसानों की शिकायत पर सैयदराजा पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने बहेरी क्रय केंद्र पर सचिव उमाकांत यादव से गेंहू खरीद का जानकारी लिया।मौके पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा खराब होने व ट्रांसफार्मर जलने की समस्या पर नाराजगी जताई। 

पूर्व विधायक ने कहा-तत्काल बदलें जला ट्रांसफार्मर

वही अवर अभियंता से मोबाइल से वार्ताकार तत्काल फूंके ट्रांसफार्मर को बदलने का निर्देश दिया। ताकि बिजली की अभाव में किसानों के गेंहू के बोरी की सिलाई बाधित न हो सके।

इस मौके पर ड़ा0 जयकुमार सिंह, अवनीश सिंह, अशोक मौर्य, चिंटू सिंह, भरत कुमार, पंकज सिंह, सोलु सिंह आदि रहे।