राजद नेता आनंद सिंह ने खरीफ फसल योजनाओं की प्रखंड कृषि पदाधिकारी से ली जानकारी

राजद नेता आनंद सिंह ने खरीफ फसल योजनाओं की प्रखंड कृषि पदाधिकारी से ली जानकारी

 सार
पूर्व जिला परिषद सह राजद नेता आनंद सिंह ने ई- कृषि भवन पहुंच कर खरीफ फसल हेतु चलाए जा रहे योजनाओं का प्रखंड कृषि पदाधिकारी से जानकारी ली।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी से बातचीत करते हुए आनंद सिंह, फोटो-pnp

विस्तार

दुर्गावती (कैमूर)। प्रखंड के ई किसान भवन पर बुधवार के दिन पूर्व जिला परिषद सह राजद के नेता आनंद सिंह ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी राज बिहारी से शिष्टाचार मुलाकात कर खरीफ फसल की खेती के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया। 

इस दौरान पूर्व जिला परिषद आनंद सिंह ने बताया कि कोविड-19 के कारण एक दूसरे से मिलना जुलना बिल्कुल बंद था। लोग अपने घरों में कैद हो गए थे, तो वही सरकारी कार्यालय भी आधे अधूरे खुलते थे।

 जिसको लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी एक दूसरे को नहीं मिल पाती थी। हालांकि अब कोविड-19 के मामलों में  केसेस कम होने लगे हैं जिसको लेकर सरकार के द्वारा धीरे-धीरे अनलॉक कर थोड़ी छूट दी गई है।

 खरीफ फसल के लिए सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाये किसानों तक पहुंचे इसको लेकर आज ई किसान भवन पर पहुंच कर प्रखंड कृषि पदाधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात कर योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल किया।

 इस दौरान प्रखंड कृषि अधिकारी ने बताया कि खरीफ फसल के लिए धान एवं अरहर का बीज किसानों को वितरण किया जा रहा है। 

इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी राज बिहारी ने यह भी बताया कि आगामी 25, 26 एवं 27 तारीख को प्रखंड क्षेत्र के 3 पंचायत खमीदौरा,कल्याणपुर एवं मसौढ़ा में किसान गोष्ठी का कार्यक्रम चलेगा।

 जिसमें खरीफ फसल की खेती वैज्ञानिक पद्धति विधि के द्वारा करने के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा, साथ में कोविड-19 का टीका लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।