कैमूर जनपद के धनेच्छा गांव के मुख्य मार्ग पर बरसाती पानी के जल जमाव से लोग परेशान हैं, पानी निकास नहीं होने से मुख्य मार्ग नदी सा दिखने लगा है।

धनेच्छा गांव के मुख्य गेट पर जमा पानी, फोटो-pnp

दुर्गावती (कैमूर)। बिहार राज्य के कैमूर जनपद के दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत धनेच्छा गांव के मुख्य मार्ग पर बरसाती पानी से भीषण जल जमाव है। जलजमाव के पानी निकासी नहीं होने के कारण गांव के मुख्य मार्ग नदी सा दिख रहा है। साथ ही घरों में पानी घुसने लगा है।
ग्रामीणों ने कहा, सभी से लगाई गुहार पर सुनवाई नहीं
क्या कहते हैं ग्रामीण खेदी बिंद श्याम सुन्दर कुमार रामनगीना सिंह कुशवाहा पंचम सिंह सर्वदेव सिंह रामप्यारे सिंह आदि स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि प्रत्येक साल यहां बारिश शुरु होते ही जलजामाव उत्पन्न हो जाता है।
![]() |
जलजमाव से राह चलना मुश्किल, फोटो-pnp |
इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जल जमाव की निकासी करने के लिए स्थानीय प्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों को प्रत्येक साल इसकी सूचना दिया जाता है लेकिन किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगता है।जिसका नतीजा है कि गांव के गलियों का पानी एवं बरसात का पानी गांव के मुख्य मार्ग पर इकट्ठा होने से भीषण जलजमाव का कारण बन गया है, जिससे राहगीरों को चलना मुश्किल हो गया है।
क्या यही है बिहार सरकार का जमीनी स्तर पर विकास?
गांव के छोटे-छोटे बच्चे एवं बुजुर्ग महिलाओं को घर से सड़क पर निकलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और उक्त जलजमाव में गिरकर चोटिल हो जाते हैं साइकिल और मोटरसाइकिल सवार आए दिन गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं और खासकर ज्यादा गांव के वृद्ध महिला पुरुषों को आने जाने में काफी लोहे का चना चबाना पड़ता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि बरसात का पानी निकासी नहीं कराया गया तो हम सभी ग्रामीण मिलकर बाध्य एवं विवश होकर जन आंदोलन करेंगे। इस संबंध में दुर्गावती प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि तत्काल जलजमाव की समस्या से ग्रामीणों को निजात दिलाया जाएगा।
संवाद सहयोगी:संजय मल्होत्रा