देवरिया में कलेक्ट्रेट के पास आज जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने लाठी लेकर सपाइयों को कई बार दौड़ाया।
● अभी-अभी खबरें, Short News (पूरे दिन खबरों की भरमार)
1. Jaunpur: पूर्वांचल के जौनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर आज हो रहे नामांकन के दौरान धनंजय सिंह समर्थकों और सपाइयों के बीच खूब नारेबाजी की गई। यहां धनंजय सिंह की पत्नी निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
खबर है कि नामांकन स्थल के बाहर कोई गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। यहां भाजपा ने अपना दल एस को टिकट दे रखा है। यहां गठबंधन की प्रत्याशी रीता पटेल हैं।
![]() |
जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के गठबंधन प्रत्याशी रीता पटेल |
2. Balia: पूर्वांचल के बलिया में सपा प्रत्याशी आनंद चौधरी को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अपना समर्थन दिया। यहां भी आज नामांकन हो रहा है। नामांकन के दौरान सपा प्रत्याशी के साथ भारतीय समाज पार्टी के प्रवक्ता सुनील सिंह भी मौजूद रहे।
बता दें यहां ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला पंचायत के 10 सदस्य हैं जबकि सपा की कुल 12 सदस्य हैं।
3. Deoria: देवरिया में कलेक्ट्रेट के पास आज जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सपाइयों पुलिस के बीच झड़प की भी खबरें हैं। पुलिस ने लाठी लेकर सपाइयों को कई बार दौड़ाया। कई सपाई हिरासत में लिए गए हैं।
4. Chandauli: चंदौली में बारिश के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पद का नामांकन हुआ। यहां भाजपा के प्रत्याशी दीनानाथ शर्मा हैं। वहीं सपा ने पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाया है।
भाजपा की ओर से बीजेपी प्रत्याशी दीनानाथ शर्मा को जिताने की बागडोर छत्रबलि सिंह ने संभाल रखी है। नामांकन के दौरान सपा व भाजपा के कई बड़े नेता देखे गए। नामांकन के समय भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।
5. Prayagraj, प्रयागराज में आज 26 जून 2021 को 'मादक पदार्थ का दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार विरोधी अंतर्राष्ट्रीय दिवस' के अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया।
![]() |
जन जागरूकता में जुटे पुलिस अधिकारी |
ADGZonPrayagraj, igrangealld एवं DIG-SSP प्रयागराज द्वारा नशे के सेवन के रोकथाम हेतु जन जागरूकता के लिए शहर के सुभाष-बालसन चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।