राहत भरी खबर: मोदी सरकार में आज नहीं बढ़ा पेट्रोल डीजल के दाम

राहत भरी खबर: मोदी सरकार में आज नहीं बढ़ा पेट्रोल डीजल के दाम

देश में लगातर बढ़ रही  डीजल-पेट्रोल की कीमतों  के बीच आज कुछ राहत भरी खबर है। 
सांकेतिक फोटो

नई दिल्ली: देश में लगातर बढ़ रही  डीजल-पेट्रोल की कीमतों  के बीच आज कुछ राहत भरी की खबर है। 

रिपोर्ट कहती है कि हर रोज की भांति शुक्रवार को पेट्रोल व डीजल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, यानी दाम कल की कीमतों पर ही स्थिर बनी हुई है।

ज्ञातव्य हो कि सरकारी तेल कंपनियों के द्वारा वाहन ईंधनों की कीमत प्रतिदिन सुबह तय हो जाती है। 

आज नहीं बढ़ा तेल का दाम तो, बना चर्चा

सरकारी तेल कंपनियों द्वारा तय की गई कीमत जब आज सुबह 6 बजे से लागू हुई तो राहत भारी खबर सामने आई। अभी  बीते दिनों यानी कल पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातर बढ़ोतरी देखने को मिली थी। कल हुई बढ़ोतरी की बात करें तो डीजल की कीमत 15 से 16 पैसे तक बढ़ी हुई थी और वहीं पेट्रोल की कीमत भी 30 से 35 पैसे तक बढ़ी थी। वाहन ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के बाद देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें नई ऊंचाई पर जा पहुंचती है।

हर रोज सुबह 6 बजे घोषित होता है डीजल- पेट्रोल का दाम

उल्लेखनीय हो कि तेल कंपनियों द्वारा प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों की घोषणा की जाती है। हर रोज सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। 

एसएमएस से जानें अपने शहर का नया रेट

आप पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए आप को इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, इसके लिए आपको IOCL की वेबसाइट पर जाकर देखना होगा।