भिसौडी के तीसरी बार निर्वाचित प्रधान महेंद्र यादव बनें प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष

 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक में भिसौडी के तीसरी बार निर्वाचित प्रधान महेंद्र यादव को प्रधान संघ का नियमताबाद ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया ।

ग्राम प्रधान को सम्मानित लोग

नियमताबाद (चन्दौली)। जनपद के विकास खंड नियमताबाद के सभागार में मंगलवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक आहूत की गई। इसमें सभी प्रधानों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

 वही प्रधान संघ का गठन किया गया। सर्वसम्मति से भिसौडी के तीसरी बार निर्वाचित प्रधान महेंद्र यादव को प्रधान संघ का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया । उपाध्यक्ष सुनील चौहान, रामभरोस बिन्द,आशा देवी,संजय कुमार यादव, निधि उपाध्याय , महामंत्री हमीदुल्लाह अंसारी कोषाध्यक्ष उदय भान पिंटू ,संरक्षक मंडल में डीएन यादव, ज्ञानधर बिन्द, रामप्रकाश यादव, आनंद गुप्ता व हाजी रफीक ,मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार मौर्य को सर्वसम्मति से चुना गया। 


बैठक में उपस्थित सभी प्रधानों का माला कर उनका स्वागत किया गया। वही ग्राम प्रधानों की समस्याओं को अधिकारियों के उत्पीड़न पर विस्तार से चर्चा की गई।इस मौके पर जमीला अंसारी,अनिल सिंह, विजय पटेल, दीनदयाल ,सैफ अहमद आदि प्रधान उपस्थित रहे।