प्रखंड के कैथी पंचायत के महराजगंज गांव में शम्भू पासवान के नेतृत्व में स्व. रामविलास का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया।
![]() |
जयंती पर जुटे लोग |
डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वर्गीय राम विलास पासवान की पहली जयंती मनाई गई। प्रखंड के कैथी पंचायत के महराजगंज गांव में शम्भू पासवान के नेतृत्व में स्व. रामविलास का जन्म धूमधाम से मनाया गया ।
रामविलास पासवान के तैलचित्र पर माल्यार्पण से शुरुआत किया गया और लोगो के बीच मिठाइयां बांटा गया। शम्भू पासवान ने कहा कि रामविलास एक अच्छे नेता थे। उन्हें राजीनतिक माहौल भांपने की गजब की काबिलियत थी। इसी काबिलियत के कारण उन्हें अक्सर राजनितिक गलियारें में उन्हें मौसम वैज्ञानिक भी कहा जाता था।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय पासवान की राजनीति और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान था उन्हें भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए। यह गरीबों तथा पिछड़ों के साथ अगड़ी जाति के गरीबों के भी हिमायती रहे हैं। देश में मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू कराया तथा साथ ही गरीब सवर्णों को भी आरक्षण दिलाया , इन्होंने देश में मोबाइल टोकरी के भाव बिकवाने की बात की थी जो करके दिखाया तथा इनके रेल मंत्री के रूप में भी कार्य करते हुए कुलियों के हक के लिए लड़ाई लड़ी तथा उन्हें उचित सम्मान ही दिया।
इस अवसर पर हरे कृष्ण सिंह, गौरव सिंह राजपूत, राकेश पासवान, ख़िरीआव पंचायत के उपमुखिया श्री भगवान पासवान, बीरेंद्र यादव, टनटन तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।
संवाद सहयोगी:संजय तिवारी