चन्दौली के सकलडीहा विकास खंड के दिघवत गांव क्षेत्र में हो रहे पुल (नाला) निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
![]() |
घटिया काम को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश |
● भ्रष्टाचार पर भाजपा नेता की चुप्पी पर उठे कई सवाल!
चन्दौली। जनपद के सकलडीहा विकास खंड के दिघवत गांव क्षेत्र में हो रहे पुल (नाला) निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों का आरोप है कि यहां हो रहे निर्माण में घटिया सामानों का इस्तेमाल हो रहा है। इनका कहना है कि पुल निर्माण ऐसे समय में हो रहा है, जब ग्रामीणों को धान की रोपाई के लिए पानी की जरूरत है।
भाजपा नेता ने भ्रष्टाचार पर क्यूं साधी चुप्पी!
ग्रामीणों का कहना है कि भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी से शिकायत की गई तब वे यहां आए तो जरूर, मगर वे नाला निर्माण की वजह से जाम हो रहे पानी को खुलवा कर चले गए। मगर पुल निर्माण में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कुछ नहीं बोले। जबकि ग्रामीणों ने उनसे घटिया सामानों के इस्तेमाल होने की शिकायत भी की थी।
ग्रामीणों के विरोध के चलते पुल निर्माण का काम रुका
ग्रामीणों द्वारा पुल निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद कार्य को रोक दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है जब तक कोई अधिकारी निर्माण में हो रहे सामानों को मानक के अनुरूप ठीक नहीं करा देता है, तब तक विरोध जारी रहेगा।