देश की एकता और अखंडता हेतु अपने प्राणों को उत्सर्ग कर दिया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने: अर्जुन गुप्ता

देश की एकता और अखंडता हेतु अपने प्राणों को उत्सर्ग कर दिया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने: अर्जुन गुप्ता

 जनसंघ के संस्थापक अखिल भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के आदर्श डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।

जयंती समारोह में जुटे लोग

अखिल भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा ने मनाई श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती 

पटना। अखिल भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता के नेतृत्व में जनसंघ के संस्थापक अखिल भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के आदर्श डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। सह अखिल भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा की स्थापना पटना राजीव नगर स्थित साई मैरेज हॉल में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसका संचालन मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संजीव पाल तथा स्वागत मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश कुमार सिंह ने की।

 कार्यक्रम में मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव राकेश ठाकुर, रवि कुमार एवं आरएसएस के वरिष्ठ स्वयंसेवक शेषनाथ पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुरुआत की गई। उसके बाद सभी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

  कार्यक्रम के सम्बोधित करते हुऐ राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने कहा की डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी शुरू से ही राष्टवादी थे, उन्होंने देश की एकता और अखंडता हेतु अपना प्राण को भी उत्सर्ग कर दिया। वो हर समय कहा करते थे कि एक देश मे दो विधान , दो प्रधान और दो निशान नही चलेंगे।

 आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अखण्ड भारत के उनके सपनों को साकार करने का कार्य किये। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के शिल्पी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी मातृभाषा को शिक्षा का माध्यम बनाने के पक्षधर थे, वे मानते थे कि विकास में जनभागीदारी के बिना कोई भी देश प्रगति नहीं कर सकता।

 उन्होंने सत्ता की लालसा नहीं बल्कि राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के ध्येय को लेकर जनसंघ की स्थापना की डॉ मुखर्जी जी ने देश की अस्मिता व अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

 उन्होंने भारत का पुनः विभाजन होने से बचाया। उनका त्याग, समर्पण और उनके आदर्श युग-युगांतर तक आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

ऐसे अभिजात देशभक्त के बलिदान को अखिल भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा नमन करता है।साथ ही उनके सपनों को साकार करने के लिये मोर्चा निरंतर कार्य करता रहेगा।

 मौके पर मोर्चा के शशि मोहन गुप्ता, गीता पांडेय, अंजू सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा, जय प्रकाश कुमार, रूबी वर्मा, कृष्ण चंद्र झा, नमो नरायन सिंह, अमित मिश्रा, कृष्णा कुमार,गुरुपद महतो सहित दर्जनों साथी उपस्थित थे।

संवाद सहयोगी:संजय तिवारी