कांग्रेस नेता कन्हैया सिंह नोटरी की अध्यक्षता में भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री बिक्रमगंज से सांसद रहे डॉ राम सुभग सिंह की जयंती सादगी एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।
![]() |
जयंती मनाते हुए कांग्रेसी, फोटो-pnp |
सासाराम (रोहतास)। व्यवहार न्यायालय के निकट कांग्रेस नेता कन्हैया सिंह नोटरी की अध्यक्षता में भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री बिक्रमगंज से सांसद रहे डॉ राम सुभग सिंह की जयंती सादगी एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।
सबसे पहले उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद उनके महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कन्हैया सिंह नोटरी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ राम शुभग बाबू हमेशा गरीब तबके के लोगों के लिए संघर्ष करते रहे थे।
उन्होंने दूसरे लोगों की भलाई में ही अपना पूरा जीवन निछावर कर दिया। वे नेहरू जी के मंत्रिमंडल में रेल मंत्री एवं अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे थे।
उन्होंने अपने पद का निर्वाहन बड़े ही ईमानदारी से निभाया था। इतने उच्च पद पर रहते हुए भी अपने या अपने परिवार के लिए कुछ भी नहीं किए।
वे एक साधारण से आरा के मकान में सादगी भरे जीवन एवं ईमानदारी के साथ रहे उनके द्वारा किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।
मौके पर कन्हैया सिंह नोटरी कांग्रेस नेता, लोकेश तिवारी, बद्री नारायण चौबे, रमेश कुमार पांडेय, प्रभात कुमार सिंह, धनंजय मेहता, राधा प्रसाद सिंह, सगीर अहमद, अली हुसैन इदरीसी, डॉ जावेद अख्तर, दिलवास अंसारी, राजेश्वर कुशवाहा, मनोज कुमार सिंह, विनोद राय, राम नाथ चौबे, राधा कृष्ण पांडेय, श्रीश त्रिवेदी, जलेश्वर दुबे, उमाशंकर गुप्ता, शैलेंद्रनाथ ओझा सहित अन्य उपस्थित थे।
संवाद सहयोगी:संजय तिवारी