आज से शुरू हुआ सावन का महीना, जानें-महत्व व पूजा की विधि

आज से शुरू हुआ सावन का महीना, जानें-महत्व व पूजा की विधि

 हिन्दू धर्म में सावन के महीने का बहुत अधिक महत्व होता है, सावन का महीना हिन्दू पञ्चाङ्ग का पांचवा महीना होता है, यह महीना भगवान शिव को समर्पित है।

इस महीने में भगवान शिव की विधि विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिए। सावन महीने के सोमवार का महत्व और भी अधिक होता है कहा गया है कि इस महीने में जो सोमवार आता है उस दिन क्वारी कन्या यदि भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा व सोमवार ब्रत करती हैं तो उनका विवाह शीघ्र हो जाता है।

इस माह में शिव जी की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं इस वर्ष 25 जुलाई से सावन का पवित्र महीना शुरू हो जायेगा। 25 जुलाई से 22 अगस्त तक सावन का महीना चलेगा।

सावन महीने में आएंगे चार सोमवार 

1:-पहला सोमवार 26 जुलाई को

2:-दूसरा सोमवार 2 अगस्त को

3:-तीसरा सोमवार 9 अगस्त को

4:-चौथा सोमवार 16 अगस्त को

सावन महीने में शिव पूजा से होती है हर मनोकामनाएं पूरी

सावन के महीने का बहुत अधिक महत्व होता हैं, इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।इस माह में किये गए सोमवार के व्रत का फल बहुत जल्दी मिलता है, जिन लोगों के विवाह में परेशानियां आ रही है उन्हें सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा करनी चाहिए भगवान शिव की कृपा से विवाह सम्बंधित समस्यायें दूर हो जाती है।इस माह में शिव की पूजा करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिल जाती है और मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है।

सावन महीने में पूजा की विधि इस प्रकार है

● सुबह उठकर नित्य क्रिया स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ वस्त्र धारण करें हो सके तो सूती वस्त्र ही पहने

● घर के मंदिर में देशी घी का दीपक जलाएं, सभी देवी देवताओं का गंगाजल से अभिषेक करें।शिवलिंग पर दूध, दही, घी,शहद,शक्कर व गंगाजल चढ़ाये,भगवान शिव को पुष्प,विल्वपत्र, धतूर,मदार, धूप, दीप भोग और भगवान शिव की आरती करें।

● भगवान शिव का अधिक से अधिक ध्यान करें। 

● इस वर्ष सावन 29 दिनों का ही होगा 25 जुलाई रविवार से 22 अगस्त रविवार तक सावन रहेगा शुक्ल पक्ष कुल 14 दिन होंगे नवमी तिथि की हानि हो रही है।

सावन में भारत के किसी राज्य में सत्ता परिवर्तन का भी योग 

 जिसके परिणाम स्वरूप भारत के किसी राज्य में सत्ता परिवर्तन का पूर्ण योग बन रहा है। दोनो पक्ष में दो दो सोमवार पड़ेंगें, कृष्ण पक्ष में द्वितीया तिथि की हानि होने से अशून्य शयन व्रत रविवार 25 जुलाई को ही रहा जायेगा, सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए इस व्रत में श्री लक्ष्मी जी का भगवान विष्णु की गोद में शयन कराके दोनों की पूजा शाम को करने का विधान है।

22 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षा बंधन

सावन शुक्ल पक्ष सप्तमी को स्वाति नक्षत्र रहने से अन्न सस्ता होगा और उपज अच्छी होने का संकेत है।सावन की पूर्णिमा का व्रत शनिवार 21 अगस्त को रहा जायेगा रविवार 22 अगस्त को रक्षा बंधन मनाया जायेगा, इस दिन गाँव के ईस्ट की वार्षिक पूजा भी की जाती है जिससे गांव खुशहाल रहे।

सभी मनोकामना को पूर्ण करने के लिए श्रावण मास में भगवान शिव की पार्थिव शिवलिंग बनाकर घर पर उनकी पूजा करे या शिवालय में रूद्राभिषेक करवाये लाभ मिलेगा आप को जो परेशानी हो उसके लिए उस पदार्थ से भगवान का अभिषेक करें तत्काल लाभ मिलेगा।

1:-इत्र मिले जल द्वारा अभिषेक करने से बीमारी नष्ट हो जाती है।

2:-पुत्र प्राप्ति के लिए सिर्फ गौ दूध से अभिषेक करे ।

3:-सर्व कामना के लिए दूध मिश्रित जल द्वारा अभिषेक करे।

4:-अभिषेक से योग्य सन्तान की प्राप्ति होती है।

5:-ज्वर की शांति के लिए गंगाजल से अभिषेक करें।

6:-सहस्त्रनाम मंत्रो का उच्चारण करते हुए देशी घी की धारा से अभिषेक करने से वंश की वृद्धि होती है।

7:-शहद से अभिषेक करने से तपेदिक ठीक हो जाता है।

8:-दूर्वा से अभिषेक करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।

9:-सरसों तेल से अभिषेक करने से शत्रु पराजय होता है।

10:-पातकों को नष्ट करने के लिए शहद से अभिषेक करें।

11:-पुत्र की कामना वाले व्यक्ति शक्कर मिलाकर जल में अभिषेक करें।

12:-मिश्री मिश्रित दूध से अभिषेक करने से विद्या बुद्धि बढ़ता है।

13:-असाध्य रोगों को शांत करने के लिए कुशोदक करने से लाभ मिलता है।

14:-भवन वाहन के लिए दही से अभिषेक करें।

15:-धन लाभ के लिए गन्ने के रस से अभिषेक करें।

16:-धन वृद्धि के लिए शहद और घी से अभिषेक।।

17:-मोक्ष प्राप्ति के लिए तीर्थजल से।

18:-सभी प्रकार की मनोकामना पूर्ण करने के लिए पन्चामृत से महाभिषेक करने से बहुत लाभ मिलता है।

19. काल सर्प दोष या घर में कोई परेशानी हो तो भगवान शिव की पूजा करे या अभिषेक करवाएं, लाभ मिलेगा।



रिपोर्ट-त्रिपुरारी पाठक

सम्पर्क सूत्र :-श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिष अनुसंधान काशी

मोबाइल-9696013464, 9415542319.