चैनपुर एवं चांद प्रखंड अत्यंत पिछड़ा एवं अल्पविकसित है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नलकूप योजना के तहत कृषि को संपन्न हो।
![]() |
किसान सह दिवान मार्बल के प्रबंधक दिवान तस्लीम |
श्री तस्लीम ने बताया कि इस इलाके के किसान 90% से लेकर 95% कृषि पर निर्भर रहते हैं। बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नलकूप योजना के तहत किसानों के लिए व्यवस्था करते हैं तो चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़, बखारी देवी, कोईदी, रंमोली,धरहरा,शिवपुर,खडौरा, बड़का लोहरा, डढ़वा,जिगना,आसिया,देउवा एवं चांद प्रखंड के खरौली,बसहा, श्री राम पुर,वैरी, पिपरिया, सहित क्षेत्र के छोटे कृषक एवं सीमांत किसान कृषि पर ही निर्भर रहते हैं। किसान सह समाजसेवी दिवान तस्लीम ने प्रेस को बताया कि इस इलाके के किसान प्राकृति पर निर्भर रहते हैं। अगर प्राकृतिक दगा दे जाए तो इस इलाके के खेतों में धान का फसल, गेहूं का फसल न के बराबर होता है।
बिहार सरकार के मुख्यमंत्री महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत नलकूप किसानों के हित के लिए देते हैं तो आने वाले दिनों में किसानों की फसल लहराते हुए मिलेंगे। जब किसान खुश रहेंगे तो सरकार का भी राजस्व बढ़ने में देर न लगेगी। चैनपुर, चांद के प्रखंड के किसान बिहार में एक अपनी पहचान बनाने में कामयाब होंगे।