राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बिहार जीतन राम मांझी के सपनों को साकार करने के लिए संकल्प लिया गया।
![]() |
स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल नेतागण |
विनोद कुमार राम, भभुआ (कैमूर)। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर जिला इकाई कैमूर का छठवां स्थापना दिवस मां मुंडेश्वरी पैलेस भभुआ में मनाया गया।
स्थापना समारोह दिवस पर कर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बिहार जीतन राम मांझी एवं प्रधान महासचिव बिहार सरकार के कल्याण मंत्री एवं लघु सिंचाई मंत्री संतोष कुमार सुमन के सपनों को साकार करने के लिए संकल्प लिया गया।
सितंबर तक 40 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य
स्थापना समारोह दिवस पर का कैमूर से 40 हजार नए सदस्य बनाने का अगस्त से लेकर सितंबर तक का लक्ष्य रखा गया है।
![]() |
एक दूसरे को मुंह मीठा कराते हुए |
स्थापना दिवस पर कैमूर जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, विनोद कुमार उपाध्यक्ष, सत्येंद्र यादव, राजा सेवरी, राकेश कुमार, सुरेंद्र राम, विजय पास्टर, नागेंद्र कुमार, प्रभाकर शर्मा, श्री यादव, गोरखनाथ सिंह, सुशीला पांडे, राम अवध माझी, विजय मुसहर, पार्वती देवी, शोभा गुप्ता, बिंदू देवी, कृष्ण मुरारी गुप्ता,अशोक गुप्ता, गोविंद सेवरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं संचालन उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने किया।