पूर्व मंत्री व जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष के 23 जुलाई को कैमूर में आगमन को लेकर जदयू जिला इकाई कैमूर के अध्यक्ष इसरार खान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
दुर्गावती (कैमूर)। भारत सरकार के पूर्व मंत्री व जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष 23 जुलाई को कैमूर में आगमन को लेकर जदयू जिला इकाई कैमूर के अध्यक्ष इसरार खान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नेताओं ने निर्णय लिया कि उपेंद्र कुशवाहा जी के आगमन पर जगह-जगह फूल माला एवं जनसंपर्क बढ़ावा दिया जाएगा। इसरार खान ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि माननीय संसदीय अध्यक्ष के कैमूर में आगमन को लेकर किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं उनका स्वागत फूल मालाओं के साथ भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
बैठक में जदयू प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ प्रमोद सिंह, ग्राम पंचायत बेतरी के मुखिया कैमूर उपाध्यक्ष अजय जी पटेल, प्रदेश सचिव अनिल कुशवाहा, राजू सिंह, लियाकत अंसारी, चंद्रप्रकाश आर्य, भानु प्रताप सिंह कैमूर प्रवक्ता सहित कैमूर के विभिन्न प्रखंडों से पार्टी अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्षों ने बैठक में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।