धानापुर ब्लॉक में तैनात सुपरवाइजर सुमन यादव की बीती रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह 57 वर्ष की थीं। उनका एक बेटा अरविंद सिंह यादव पत्रकार है और एक बेटी गीता है।
बलुआ घाट पर अंतिम संस्कार पूरा करने में जुटे लोग

नई बाजार(चन्दौली)। जनपद चन्दौली के धानापुर ब्लॉक में तैनात सुपरवाइजर सुमन यादव की बीती रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह 57 वर्ष की थीं।
उनका एक बेटा अरविंद सिंह यादव पत्रकार है और एक बेटी गीता है,जिसकी शादी हो चुकी है। इनके निधन से आंगनबाड़ी के विभागीय कर्मी, सगे संबधी सहित पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है। क्षेत्र में शोक की लहर है।
बताते हैं कि कल मंगलवार को धानापुर से अपनी ड्यूटी करके अपने घर नागनपुर (सकलडीहा) पहुंची। उनकी तबियत में कुछ भारीपन महसूस हो रहा था, फिर स्नान किया। उसके बाद अचानक सीने में दर्द हुआ और देखते- देखते हार्ट अटैक आ गया और उन्होंने दम तोड़ दिया। आज बुधवार को उनका बाल्मीकि घाट बलुआ पर अंतिम संस्कार किया गया।
अचानक हुई इस घटना से सभी स्तब्ध रह गये, इनके निधन पर हृदय यादव, सोनू यादव, संजय यादव, लक्ष्मण यादव, राजाराम यादव, बबलू यादव, पारस यादव, हजारी यादव, लौजारी नेता आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
बसपा नेता हरवंश पूर्वांचली ने दी श्रद्धांजलि:
इधर, पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष व बहुजन समाज पार्टी के नेता हरवंश पूर्वांचली ने पत्रकार अरविंद सिंह यादव की माँ की हुई मौत से दुःखी हैं। कहा, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने का संबल प्रदान करें।
मेरी तरफ से उनकी माता सुमन जी को विनम्र श्रद्धांजलि। सकलडीहा के पत्रकार और हर दिल में जगह रखने वाले अरविंद सिंह यादव की माता जी के निधन होने की दुःखद सूचना मिली है, जो हमें स्तब्ध कर दी है।
सकलडीहा पत्रकार जगत दुःखी
उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील इकाई सकलडीहा के अध्यक्ष अजय सिंह राजपूत की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई बाजार (नागनपुर) निवासी अरविंद सिंह यादव की माता जी के निधन पर पत्रकारों ने गहरा दुःख जताया है।
इनके मां की अचानक हुई मौत ने सबको स्तब्ध कर दिया है। सभी पत्रकारों ने इस दुःख की घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना कर परिवारीजनों को इसे सहने की शक्ति देने की कामना की है।
शोक व्यक्त करने वालों में सोनू पटेल, अरविंद पटवा, अमित कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, श्रवण कुमार, चंद्रशेखर राजभर, राकेश सिंह, महेंद्र गोंडसे, राजबहादुर सोनकर आदि पत्रकार शामिल हैं।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की शोक सभा आयोजित
उधर, सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर डॉ उदय कुमार राय की अध्यक्षता में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सकलडीहा की हुई बैठक में वरिष्ठ पत्रकार अरविंद सिंह यादव की माता जी के निधन पर एक शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार हरवंश पटेल पूर्वांचली, प्रवीण श्रीवास्तव, अलीम, पंकज विश्वकर्मा, त्रिपुरारी पाठक, सन्तोष चौरसिया, सुनील राय, सेनापति कुशवाहा, रामेश्वर मौर्या आदि शामिल हुए।