डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की मनमानी कीमत से नाराज राजद एवं भाकपा माले का आक्रोश मार्च, पुतला दहन

डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की मनमानी कीमत से नाराज राजद एवं भाकपा माले का आक्रोश मार्च, पुतला दहन

डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सिलेंडर एवं खाद्य पदार्थों में बेतहाशा महंगाई के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल एवं भाकपा माले ने आक्रोश मार्च निकाला।
आक्रोश मार्च निकालते राजद कार्यकर्ता

 विनोद कुमार राम, भभुआ (कैमूर)। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सिलेंडर एवं खाद्य पदार्थों में बेतहाशा महंगाई के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल एवं भाकपा माले ने पूरे शहर में आक्रोश मार्च निकाला। 


आक्रोश मार्च 'सत्ता में जब-जब भाजपा आई है, कमरतोड़ महंगाई लाई जैसे नारों से गूंजता रहा। आक्रोश मार्च के अंत में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एकता चौक पर पुतला दहन किया गया। 


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार ने डीजल पेट्रोल  और रसोई गैस के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि ने जनता की हालत बद से बदतर कर दी है। 


जिसके विरोध मे राजद ने प्रदर्शन मार्च आदि राजनितिक कार्यक्रम तय किया । राजद के राजनीतिक कार्यक्रम के समर्थन मे भाकपा माले कैमूर के द्वारा प्रतिरोध मार्च निकाला गया । 


 भाकपा माले ने जिला कार्यालय से निकाला प्रतिरोध मार्च


प्रतिरोध मार्च में पेट्रोल- डीजल व रसोई गैस के मूल्य वृद्धि वापस लो, आवश्यक वस्तुओं,दवाओं के मूल्य पर नियंत्रण करो। गैस सिलेंडर की बढ़ी किमत वापस लेने की मांग की गई। अंत में  एकता चौक पर गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन हुआ। पीएम का पुतला दहन किया गया।


राष्ट्रीय जनता दल से जिला अध्यक्ष अकलू राम, प्रदेश महासचिव राजद भोला नाथ सिंह यादव, वरिष्ठ नेता राजद अरुण कुमार सिंह उर्फ मिलन, भाकपा माले जिला सचिव विजय यादव, भगवानपुर प्रखंड सचिव लूटावन प्रसाद, भभुआ सदर प्रखंड सचिव जयप्रकाश निराला, जिला कार्यालय सचिव मोरधवज सिंह, शिवमंदिर राम, महेंद्र सिंह, रामएकबाल राम, त्रिभुवन राम, बजरंगी बिन्द आदि नेताओ ने भाग लिया।