कैमूर जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बकरीद त्योहार को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति का बैठक की।
![]() |
शांति समिति की बैठक में डीएम-एसपी |
विनोद कुमार राम, भभुआ (कैमूर)। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी कैमूर नवदीप शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में ईद उल जोहा (बकरीद)त्योहार को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति का बैठक आयोजित की।
जिसमें जिला पदाधिकारी कैमूर द्वारा कोविड 19 के गाइडलाइन का पालन करने हेतु, मास्क पहनना, सामाजिक दुरी का पालन करते हुए घरों में ही त्योहार मनाने के लिए अपील किया गया।
उन्होंने आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद)एवं श्रावणी मेला में आयोजित सांस्कृतिक /धार्मिक आयोजन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। सरकार के विशेष सचिव गृह विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में दिनांक- 07/07/201 से 06/08/2021 तक के लिए लॉकडाउन के प्रतिबंधों को आंशिक संशोधन के साथ विस्तारित किया गया है।
आगामी पर्व के दौरान उनका सख्ती से अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित करें। सभी धार्मिक स्थल आमजनों के लिए बंद रहेंगे ।धार्मिक प्रतिष्ठानों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगाए जाएंगे। सार्वजनिक स्थल पर किसी भी प्रकार के आयोजन पर रोक रहेगी।
सभी प्रकार सामाजिक/ सांस्कृतिक/धार्मिक समारोह प्रतिबंधित रहेंगे। इसके आलोक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना अध्यक्षों को अनुपालन हेतु निर्देशित किया गया।साथ ही आमजनों से अपील किया गया कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क लगाएं एवं सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए घरों में ही त्यौहार को मनाएं।
किसी भी प्रकार का अफवाह फैलाना या उसे प्रसारित प्रचारित करना दंडनीय अपराध होगा। सोशल मीडिया यथा Whatsapp, Facebook आदि पर अनाधिकृत रुप से कोई भी समाचार सामग्री आदि Upload नही करेंगे।अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार के विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर जिला नियंत्रण कक्ष का दुरभाष संख्या 06189-222080 पर सम्पर्क करेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा ईद उल जोहा (बकरीद) त्योहार को लेकर जिले में कुल 135 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पत्रकार बंधुओं से उक्त दिशा निर्देशों के व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु अनुरोध किया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता कैमूर, उप विकास आयुक्त कैमूर, अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ/मोहनियां, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ/मोहनियां, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी कैमूर एवं जनप्रतिनिधियों सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।