गांवों में वृक्षारोपण अभियान जोरों पर , सुरक्षा के भी इंतजाम

गांवों में वृक्षारोपण अभियान जोरों पर , सुरक्षा के भी इंतजाम

 जनपद के विकास खंड सकलडीहा के बसिला ग्राम प्रधान आशा देवी द्वारा पौधों की सुरक्षा की दृष्टि से टी गार्ड के अंदर पौधे रोपने का काम में शुरू किया है। 
वृक्षारोपण करते ग्रामीण

चन्दौली। शासन द्वारा इन दिनों युद्ध स्तर पर ग्राम पंचायतों में पौधे रोपने का सिलसिला चल रहा है। लेकिन उसकी सुरक्षा का इंतजाम नहीं होने से यह अभियान धरातल पर नहीं उतरता है। 

लेकिन विकास खंड सकलडीहा के बसिला ग्राम प्रधान आशा देवी द्वारा पौधों की सुरक्षा की दृष्टि से टी गार्ड के अंदर पौधे रोपने का काम में शुरू किया है। इससे लोगों को जागरूक होकर सुरक्षा की दृष्टि से यह जरूर लगवाने की जरूरत है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए बसिला में सोमवार को फलदार व छायादार वृक्ष पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास स्थित तालाब पर लगाया गया। वही उसकी सुरक्षा की दृष्टि से टी गार्ड भी लगा कर उसे सुरक्षित रखने के उपाय किए गए।

प्रधान प्रतिनिधि रामआशीष मौर्य संकल्प लेते हुए बताया कि हमें गांव को प्रदूषण मुक्त बनाना है। ताकि गांव का वातावरण शुद्ध हो सके। पौधे लगाने से महत्वपूर्ण उसकी सुरक्षा करना होता है।

इस मौके पर प्रधानाचार्य गुलाब यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रमा प्रसाद,पंचम यादव ,सियाराम मौर्य ,अशोक चौहान, सहरियार , लालचंद सोनकर ,गौतम बाबा, रामविलास पासवान, जितेंद्र यादव, सुनील यादव आदि लोग मौजूद रहे।