भाजपा संगठन को मजबूत बनाने में करें योगदान : सुशील कुमार| Contribute in strengthening BJP organization: Sushil Kumar|

भाजपा संगठन को मजबूत बनाने में करें योगदान : सुशील कुमार| Contribute in strengthening BJP organization: Sushil Kumar|

माया गेस्ट हाउस में भाजपा चेनारी मंडल के कार्य समिति की बैठक मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय शुक्ला की अध्यक्षता में की गई, जिसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।


चेनारी (रोहतास)। माया गेस्ट हाउस में भाजपा चेनारी मंडल के कार्य समिति की बैठक  मंडल अध्यक्ष  मृत्युंजय  शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित की गई।


 जिसमें मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि संगठन की बैठक पार्टी की सतत प्रक्रिया है। समय-समय पर पार्टी द्वारा मूल कमिटि, मोर्चा, प्रकोष्ठ की संरचना को लेकर के तथा दायित्व धारियों की उपस्थिति को लेकर के बैठक आयोजित की जाती है। 



विगत बैठक में लिए गये प्रस्ताव का अवलोकन तथा समीक्षा उपरांत नए प्रस्ताव लिया जाता है। जिला के महामंत्री अरुण पाण्डेय सह विधानसभा प्रभारी ने संगठन का वृत लिया एवं अधूरे कमिटि को पूरा करने का निर्देश दिया। जिला उपाध्यक्ष अशोक साह सभी लोगों को करोना का टीका लेने एवं दिलवाने में सभी से सहयोग की अपील की। 


बैठक में  राधेश्याम पाण्डेय विनोद पासवान, पंकज तिवारी, विकास तिवारी, उमेश सिंह, सावित्री देवी, विनोद गौतम, कामेश्वर यादव, कृष्ण मोहन गुप्ता, अशोक पाण्डेय, उमेश तिवारी, सत्येन्द्र दुबे, छठु पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।