होनहार बच्चे देश की पूंजी हैं: ई. नवीन सिन्हा

होनहार बच्चे देश की पूंजी हैं: ई. नवीन सिन्हा

 भारतीय मानवाधिकार एसोसिएसन ने सीबीएसई 12 वीं के सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ई. नवीन सिंन्हा
सासाराम (रोहतास)। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएसन ने सीबीएसई 12 वीं के सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसोसिएसन के जिलाध्यक्ष और बुद्धजीवी प्रकोष्ठ महासचिव ईo नवीन सिन्हा ने कहा बच्चे देश की पूंजी है।


ज्ञात हो कि शुक्रवार को पूरे देश के सीबीएसई की 12 वीं का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें करीब 99 प्रतिशत विद्यार्थी पास किए। सीबीएसई के अनुसार छात्रों को मार्कशीट और सर्टिफिकेट एक साथ मिलेंगे। 


जिले के सभी नामी स्कूल संत पॉल, स्काटिश पब्लिक स्कूल, बाल विकास विद्यालय, प्रज्ञा निकेतन, ए बी आर फाउंडेशन, डी ए वी, जवाहर नयोदय विद्यालय, माडल स्कूल  डालमियानगर सहित एक दर्जन से अधिक स्कूल के बच्चो ने अच्छा प्रदर्शन किया। 92 प्रतिशत और इससे ऊपर अंक प्राप्त करने वाले बच्चो में पुष्कर अनमोल, मिताली सिंह, नेहा दुरानी, ज्योति कुमारी, अभिनंदन कुमार, अकांछा कुमारी, दिव्या सिंह, खुशी कुमारी, चंद्र प्रकाश, अनुप्रिया, सृष्टि श्रीवास्तव, आयुष राज, सायं कुमार, फैज अख्तर, रितंभरा, पीयूष कुमार, अंजली कुमारी, प्रत्युष सिंह,रिद्धिमा भारद्वाज, जिज्ञासा सिंह, खुशी कुमारी, अदिति कुमारी, अनन्या राज, साक्षी, अतुल कृष्ण, सलोनी कुमारी, करिश्मा कुमारी, शकुंतला कुमारी, अभिनव, आदित्य वर्मा, सुमन कुमारी सहित अन्य प्रमुख है। 


बातचीत के क्रम में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएसन के जिलाध्यक्ष और बुद्धजीवी प्रकोष्ठ महासचिव ईo नवीन सिन्हा ने केंद्र सरकार और बोर्ड के द्वारा कोरोना काल में बच्चों के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए पठन का मूल्यांकन पिछले साल और 10 वीं के आधार पर करने के निर्णय का स्वागत किया तथा साथ ही साथ उन्होंने सभी बच्चो को भविष्य में आगे बढ़ने की शुभ कामनाएं दी। 


जिला मानवाधिकार एसोसिएशन के सदस्यों और बुद्धिजीवियों में डॉक्टर राकेश बघेल, जी एन लाल, डॉक्टर विनोद सिंह उज्जैन, अधिवक्ता संजय तिवारी, प्रोo शंभू नाथ दूबे, ईo अनिल, प्रज्ञा सिन्हा,  शिक्षा विद शैलेंद्र लाल, अर्जुन कुमार, अनिमेष रंजन ने पास हुए मेघावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।