12 सितंबर को रविंद्रालय लखनऊ में सम्राट अशोक की जयंती मनाने का आह्वान

12 सितंबर को रविंद्रालय लखनऊ में सम्राट अशोक की जयंती मनाने का आह्वान

भारतीय किसान दल की सरेसर गांव स्थित जिला अध्यक्ष के आवास पर आयोजित बैठक में 12 सितंबर को रविंद्रालय लखनऊ में सम्राट अशोक की जयंती मनाने का आह्वान किया गया।

बैठक करते हुए किसान किसान दल के पदाधिकारी, फोटो-pnp
● भारतीय किसान दल की बैठक में हुआ निर्णय

चंदौली। भारतीय किसान दल की बैठक शनिवार को सरेसर गांव स्थित जिला अध्यक्ष परशुराम विश्वकर्मा के आवास पर आयोजित की गई। इसमें 12 सितंबर को रविंद्रालय लखनऊ में भव्य रुप से सम्राट अशोक की जयंती मनाने का आह्वान किया गया है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि जयंती के अवसर पर 42 घटक दल शामिल होकर भव्य रुप से कार्यक्रम को सफल बनाने का काम करेंगे। इसके उपरांत उत्तर प्रदेश सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी,असमानता, गलत कृषि नीतियों आदि के विरोध में हुंकार भरने का काम करेंगे।


 कार्यक्रम की सफलता के बाद पूरे प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन महागठबंधन यात्रा का शुभारंभ सरेसर गांव से किया जाएगा। इसमें महागठबंधन का मूल उद्देश्य, मूल निवासी के मूल अधिकार के साथ संविधान बचाओ- देश बचाओ रहेगा। 


इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाल, राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र यादव,जिला अध्यक्ष परशुराम विश्वकर्मा,राजनाथ यादव आदि लोग मौजूद रहे।