20 अगस्त को रोहतास में होने वाली जन आशीर्वाद यात्रा को ले भाजपा ने की बैठक

20 अगस्त को रोहतास में होने वाली जन आशीर्वाद यात्रा को ले भाजपा ने की बैठक

20 अगस्त को केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के.सिंह के नेतृत्व में प्रस्तावित " जन आशीर्वाद यात्रा" की तैयारी को लेकर भाजपा रोहतास जनपद कार्यालय में बैठक की। 

बीजेपी जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक, फोटो-pnp

रोहतास/ सासाराम । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह शाहाबाद प्रभारी प्रमोद चंद्रवंशी के मुख्य आतिथ्य व जिलाध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी की अध्यक्षता में 20 अगस्त को जिला में होनेवाली केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के.सिंह के नेतृत्व में प्रस्तावित " जन आशीर्वाद यात्रा" के तैयारी की जिला कार्यालय एन.एच.-2 कुम्हऊं गेट सासाराम में समीक्षा बैठक हुई। 


जिसमें यात्रा के रुट, विभिन्न स्थानों पर भाजपा के विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ द्वारा स्वागत अभिनंदन की, की जा रही तैयारी की जानकारी इस जन-आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी के श्री प्रमोद ने ली। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री की यह यात्रा जिला में इन्द्रपुरी से आरंभ हो रही है। जहां व्यापक तैयारी की गयी है। 


ईंद्रपुरी में नौहट्टा, रोहतास और तिलौथू मंडल के अध्यक्ष एवं तीनों मंडल के कार्यकर्ता सैकडों की संख्या मेंं स्वागत करेंगे। साथ हीं रोहतास गढ़ क्षेत्र के आदिवासी गण अपनी पारंपरिक नृत्यशैली में मंत्री के नेतृत्व में आ रही जन-आशीर्वाद यात्रा का स्वागत अभिनंदन करेंगे। यात्रा के काफिले में भाजपा के कई गणमान्य नेता रहेंगे। 


जिसमें प्रमुखतः प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह, लोकसभा सांसद छेदी पासवान, सांसद सुशील सिंह, विधान पार्षद श्रीमति निवेदिता सिंह, पूर्व विधान पार्षद संतोष सिंह, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, पूर्व विधायक ई.सत्यनारायण सिंह यादव, प्रदेश मंत्री अजय यादव सहित कई नेता शामिल रहेंगे।


 यात्रा ईन्द्रपुरी से कटार, डिहरी थाना मोड़, अंबेडकर चौक, रामारानी जैन बालिका विद्यालय मोड़ जायेगी। जहां महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती गुप्ता के नेतृत्व में महिला मोर्चा द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जायेगा। इस मध्य  डॉ.अवधबिहारी सिंह के यहां मंत्री जी हाल-चाल के लिए जायेंगे। आगे की यात्रा में नारायण मेडिकल कॉलेज, जमुहार में उनका स्वागत अभिनंदन किया जायगा। करवंदिया, बाबा पायलट धाम होते हुए यात्रा सत्यम प्लेस पर रुकेगी जहां विभिन्न संगठन, समुदाय,बुद्धिजीवी प्रतिनिधियों से जिला उपाध्यक्ष संतोष पटेल के समन्वय में  संवाद कार्यक्रम होगा। 


तत्पश्चात यात्रा पोस्ट ऑफिस मोड़ होटल वी.एन.एस. के पास नगर व अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता, मंत्री जी सहित सभी गणमान्य नेताओं का अभिनंदन करेंगे। करगहर मोड़ पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि पासवान जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत वंदन करेंगे। आगे होटल बुद्ध विनायक के पास पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक बेचू महतो के नेतृत्व में स्वागत अभिनंदन किया जायेगा। 


तत्पश्चात एन.एच.-2, कुम्हऊं गेट स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला के सभी मंडलों से आये कार्यकर्ता जन-आशीर्वाद यात्रा का स्वागत- अभिनंदन करेंगे एवं कार्यालय के सभागार में भाजपा के गणमान्य नेताओं, जनप्रतिनिधियों के साथ माननीय केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह मीडिया से प्रेस-वार्ता कर इस यात्रा का व्यापक परिप्रेक्ष्य में जानकारी देंगे। 


बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह जन आशीर्वाद यात्रा के सभी छः जिला क प्रभारी विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी, जिला प्रभारी जितेंद्र पांडेय, जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवंशी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सह कैमूर प्रभारी राधामोहन पांडेय, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, पूर्व विधायक ई.सत्यनारायण सिंह यादव, जिलामहामंत्री शशिभूषण प्रसाद, विजय सिंह, अरुण पांडेय, त्रिविक्रम नारायण सिंह, सुधीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष पटेल, विवेक सिंह, परमहंस सिंह,मंगलानंद पाठक, प्रकाश गोस्वामी, सत्यनारायण पासवान, धीरज तिवारी, नवीन चंद साह, प्रमोद कुशवाहा, सुधीर चंद्रवंशी, प्रभाकर तिवारी, पंकज सिंह, रामायण पासवान, सरताज हुसैन, बबल काश्यप, संध्या श्रीवास्तव, रेखा देवी, सतीश सिंह गुड्डू आदि उपस्थित थे।