भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक साह के नेतृत्व में भाजपा का शिष्टमंडल सिविल सर्जन से कोरोना वैक्सीन के किल्लत के बारे में चर्चा किया।
![]() |
वैक्सीन की किल्लत को लेकर सिविल सर्जन से मिलते हुए भाजपाई, फोटो-pnp |
अपनी राय रखते हुए जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि अगर स्वास्थ्य उपकेंद्र पर भी टीका उपलब्ध कराया जाए तो जो भीड़ उमड़ रही है। उस पर लगाम लगेगा और सुचारू रूप से टीकाकरण चल पाएगा। साथ ही साथ सासाराम प्रखंड में स्वास्थ्य उप केंद्रों पर टीकाकरण का जोर दिया ताकि जो 10 किलोमीटर क्षेत्र के गांव के लोग सासाराम आ जा रहे हैं।
वे अपने गांव में ही टीकाकरण करा सकें। पिछड़े एवं पहाड़ी इलाकों तथा पिछड़ा पंचायत धौडाढ़ के दो स्वास्थ्य केंद्र ग्राम धौडाढ एवं लेरुआ स्वास्थ्य उप केंद्र हैं। जहां पर अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ वहां पर भी टीकाकरण करने की मांग की जो कि सासाराम से 10 किलोमीटर दूरी पर पड़ता है एवं पहाड़ी क्षेत्र के कारण बेरोजगारी एवं गरीबी से त्रस्त है।
एक दो बार लोग वाहन से अपना भाड़ा लगाकर सासाराम आए और वैक्सीन के ना होने के चलते वापस चले गए। सिविल सर्जन महोदय ने बड़े ध्यान से बातों को सुना एवं उपरोक्त स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिलों के आवंटन के अनुसार टीकाकरण का कार्य का सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। लेकिन अत्याधिक भीड़ के कारण टीकाकरण प्रभावित हो रही है।
उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी दिया जिन्होंने बूथ स्तर पर प्रचार करके लोगों को जागरूक करने का काम किया और शीघ्र ही स्वास्थ्य उप केंद्रों पर भी टीकाकरण करने का उन्होंने आश्वासन दिया एवं आवेदन को स्वीकार किया। तथा अग्रेतर करवाई हेतु प्रेषित किया।
शिष्टमंडल में मंडल अध्यक्ष उमेश पाण्डेय, लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद गोस्वामी, संजय कुमार सिंह, चंद्रहास कुमार, चंद्रमा सिंह, अहमद अंसारी, लालसा देवी, इंदु देवी, प्रमोद पासवान अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।