राष्ट्रीय गरिमा अभियान के तहत राहत सामग्री का वितरण

राष्ट्रीय गरिमा अभियान के तहत राहत सामग्री का वितरण

 राष्ट्रीय गरिमा अभियान के सदस्यों के द्वारा राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, फोटो-pnp

33 असहाय वंचित गरीब परिवारों के बीच वितरण किया गया राशन

डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के विभिन्न स्थानों पर कोविंड 19 संकटकाल में गरीबों एवं असहाय लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। 


जिसका आयोजन राष्ट्रीय गरिमा अभियान के सदस्यों के द्वारा किया गया। इसी के तहत जन साहस संस्था के द्वारा शुक्रवार को स्थानीय रतू बीघा स्थित महादलित टोला में 33 असहाय वंचित व गरीब परिवारों के बीच राशन सामग्रियों का वितरण किया गया। 


राशन प्राप्त कर उन परिवारों ने खुशी जाहिर की और कहा कि कोरोना काल में कोई संस्था उन्हें मदद करने के लिए नहीं आया लेकिन जन साहस संस्था की ओर से रक्षाबंधन त्यौहार के समय हमें राशन प्राप्त हुआ है। जिससे हमारे घर का चूल्हा जल पाएगा। राशन प्राप्त करने वालों में सुशीला देवी सुनीता देवी गुड़िया देवी सहित अन्य कई परिवार के लोग शामिल है। 


मौके पर संस्था की ओर से अनिल चौरपुरिया, राम शरण प्रसाद ने बताया कि असहाय भंगी परिवारों में प्रत्येक परिवार को 20 किलोग्राम चावल 10 किलो ग्राम आटा 2 किलो ग्राम मूंग दाल 2 किलो ग्राम मसूर दाल 2 किलोग्राम सरसों तेल 2 किलोग्राम चीनी 28 ग्राम हल्दी ढाई सौ ग्राम मिर्ची ढाई सौ ग्राम धनिया 20 मार्च के सैनिटाइजर सहित कुल 16 सामग्रियां का वितरण किया गया।