आगामी चुनाव के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता: मीना चौबे

आगामी चुनाव के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता: मीना चौबे

प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी मीना चौबे ने भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित  करते हुए, फोटो:pnp

चन्दौली/ कमालपुर। शारदा देवी महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार सैयदराजा विधानसभा सेक्टर बैठक का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी मीना चौबे ने भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी मीना चौबे ने कहा कि भाजपा विकास को अपना मुख्य एजेंडा मानती है।आज देश व प्रदेश विकास की नई इबादत लिख रही है।अब वह समय आ गया है जब कार्यकर्ताओं को मजबूती से अपनी बूथ को मजबूत करना होगा।हर बूथ पर जीत पार्टी को मजबूत करने का काम करेगी। इसके लिए जमीनी स्तर पर सबको एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा।

शारदा देवी महाविद्यालय के परिसर में विधानसभा सेक्टर बैठक में उपस्थित अतिथि व अन्य। फोटो-pnp

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओ का समुचित सम्मान होता है।कार्यकर्ताओ के बल पर ही पार्टी बड़ी बड़ी लड़ाइयां लड़ता है।कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ के हड्डी होते है। हर कार्यकर्ताओं का सम्मान करना हमारा परम धर्म है।


इस मौके पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, राजेश तिवारी, हरीश सिंह, अमित अग्रहरि डाली, चंद्रभान मौर्य,महेंद्र सिंह, सुजीत जायसवाल, हरबंश उपाध्याय, जयप्रकाश उपाध्याय, गणेश अग्रहरि, संजय उपाध्याय, सत्यवान मौर्य, विमल सिंह दादा, दिलीप त्रिशूलिया, आलोक राय, विकास गुप्ता आदि रहे।