बिहार लोक सेवा आयोग के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण पदाधिकारी के पद पर चयनित होने पर युवती सम्मानित

बिहार लोक सेवा आयोग के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण पदाधिकारी के पद पर चयनित होने पर युवती सम्मानित

 बिक्रमगंज तेंदूनी की राजलक्ष्मी को बिहार लोक सेवा आयोग के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण पदाधिकारी के पद पर चयनित होने पर सम्मानित किया गया। 


राजलक्ष्मी को सम्मानित करते हुए, फोटो-pnp

कुशवाहा सभा भवन में बीपीएससी पास राज लक्ष्मी को किया गया सम्मानित 

रोहतास/सासाराम ।  कुशवाहा बुद्धिजीवी मंच के राष्ट्रीय मेंबर सत्यनारायण स्वामी तथा राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में बिक्रमगंज तेंदूनी निवासी राजलक्ष्मी कुमारी पिता कपूरचंद सिंह बिहार लोक सेवा आयोग के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण पदाधिकारी के पद पर चयनित होने पर कुशवाहा सभा भवन सासाराम में भगवान बुद्ध की प्रतिमा, अंग वस्त्र तथा फुल माला से स्वागत किया गया। 


राज लक्ष्मी कुमारी की माता श्रीमती सुमित्रा देवी ने बताया कि राजलक्ष्मी 2006 में हाई स्कूल बिक्रमगंज से मैट्रिक, 2008 में इंटर, 2011 में  स्नातक एस एस कॉलेज बिक्रमगंज  से, 2013 में स्नातकोत्तर एसपी जैन कॉलेज सासाराम से, 2019 में बीएड की डिग्री हरिगांव कॉलेज आरा से पास की। सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि सफलता एक दिन की चीज नहीं है इसके लिए सतत प्रयास करना पड़ता है। राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार सिंह कुशवाहा ने बताया कि लग्न एवं इच्छाशक्ति से परिश्रम करने पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। 


मौके पर बधाई देने वाले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम नारायण सिंह कुशवाहा, नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव अमित राठौर, चंद्रगुप्त मौर्य, विजय लक्ष्मी वर्मा, सरोजनी नायडू, एल आई सी एडवाइजर मधुमिता कुमारी, बी आर एस एस प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, रामकृपाल महतो, रविंद्र प्रसाद सिंह अधिवक्ता, रामाश्रय सिंह, सियाराम सिंह, रामअवतार मौर्य, सुरेश सिंह ,सुरेंद्र सिंह, अरविंद मेहता, मेजर श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, गुरु दयाल शर्मा, रामबली सिंह, राजबली सिंह, रामाश्रय सिंह , नंदन कुमार, गुरुदयाल शर्मा, हरिहर सिंह, शिव कुमार सिंह अधिवक्ता सहित अन्य लोग शामिल हैं।