छठवीं बार अधिवक्ता राम इकबाल राम बने बीएसपी के कैमूर जिला अध्यक्ष

छठवीं बार अधिवक्ता राम इकबाल राम बने बीएसपी के कैमूर जिला अध्यक्ष

बहुजन समाज पार्टी के कैमूर जिला अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता राम इकबाल राम को छठवीं बार बैठाया गया। कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल।
बसपा जिला अध्यक्ष राम इकबाल राम का स्वागत करते हुए लोग , फोटो-pnp

संजय मल्होत्रा, कैमूर/दुर्गावती। बहुजन समाज पार्टी के कैमूर जिला अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता राम इकबाल राम को छठवीं बार बैठाया गया। कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए हाईकमान को धन्यवाद दिया है।

दुर्गावती प्रखंड में जिला अध्यक्ष के आगमन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग्य स्वागत किया गया। माननीय बहन कुमारी मायावती जी के आशीर्वाद प्राप्त एवं राज्यसभा सांसद एवं बिहार के मुख्य प्रभारी राम जी गौतम एवं बिहार के प्रभारी डॉ लाल जी मेधानकर एवं बिहार के प्रभारी मान्यवर सुनेश कुमार तथा प्रदेश अध्यक्ष कुणाल किशोर विवेक के द्वारा राम इकबाल राम को कैमूर जिला का छठी बार जिला अध्यक्ष मनोनीत करने पर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सम्मानित प्रभारियों व प्रदेश अध्यक्ष को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किए।


 रविवार को दुर्गावती बाजार स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर सैकड़ों की संख्या में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्या माल्यार्पण कर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राम इकबाल राम को छठी बार कैमूर जिला अध्यक्ष पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की और पार्टी संगठन के लिए बेहतर काम करने की कामना की गई।


 इधर, छठीं बार अध्यक्ष पर पदासीन हुए बसपा नेता राम इकबाल राम ने कहा कि प्रखंड एवं जिले के समस्त कार्यकर्ता तन मन धन से पार्टी के विकास एवं संगठन में जुड़ जाएं ताकि आने वाले भविष्य में बहुजन समाज पार्टी की ताकत और मजबूत हो सके। 


इसके साथ ही राम इकबाल राम ने दुर्गावती प्रखंड में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और सरकार से किसानों के धान की फसल नष्ट होने पर सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की किया है।


इस मौके पर बसपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी विधानसभा अध्यक्ष शिव वचन राम, विधानसभा महासचिव हंसराज, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र राम, पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अवतार राम, कपिलमुनि राम, फूलचंद प्रजापति वर्तमान मुखिया मकसूद अली. विनोद कुमार राम, हरिराम एवं कई गणमान्य कार्यकर्ता शामिल रहे।