शिवपाल सिंह यादव के पार्टी के नेताओं ने भाजपा को सुझाव दिया कि उन्हें चाहिए कि जन आशीर्वाद यात्रा की जगह बाढ़ पीड़ित मदद यात्रा निकाले ताकि लोगों को बाढ़ से राहत पहुंच सके।
![]() |
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के जायजा लेते हुए प्रसपा के नेता, फोटो - pnp |
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ यादव व महासचिव विजय सिंह धुरिया और इनके साथ बी.डी.सी. नीरज तिवारी ने पूर्वांचल के चन्दौली में बाढ़ से घिरे प्रभावित गांवों का नाव से निरीक्षण किया। इन नेताओं ने फसलों के नुकसान का जायजा लिया।
पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के प्रसपा के इन नेताओं द्वारा नाव से कुंडा, मवईं कला, सहजौर, कुरहना आदि गांवों का सघन सर्वेक्षण किया गया।
इन नेताओं ने योगी सरकार व स्थानीय प्रशासन से मांग किया कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए और किसानों की बाढ़ में डूब कर बर्बाद हो गई फसलों का राजस्व आकलन कर उन्हें मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
![]() |
चौतरफा पानी ही पानी, फोटो-pnp |
इन नेताओं ने भाजपा नेताओं को यह सुझाव दिया कि उन्हें चाहिए कि जन आशीर्वाद यात्रा की जगह बाढ़ पीड़ित मदद यात्रा निकालें ताकि लोगों को बाढ़ से राहत पहुंच सके।
जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कहा कि इस समय लोगों की मदद करने की जरूरत है। शासन-प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा नहीं दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।