एन. सी. सी. कैडेट देश के भावी कर्णधार : कर्नल डॉ बलदेव सिंह चौधरी

एन. सी. सी. कैडेट देश के भावी कर्णधार : कर्नल डॉ बलदेव सिंह चौधरी

 42वीं बिहार बटालीयन एनसीसी मुख्यालय फजलगंज में  स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बी प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।


कैडेट्स के बीच एनसीसी "बी "प्रमाण पत्र का हुआ वितरण


ncc कैडेट कोर, फोटो-pnp

सासाराम : 42वीं बिहार बटालीयन एनसीसी मुख्यालय फजलगंज में  स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बी प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बटालियन के अधिकारियों के साथ 50 कैडेट्स एवं तीन एसोसिएटेड एन सी सी अधिकारी मौजूद थे। 


 संजीव कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा कैडेट्स को बी सर्टिफिकेट  प्रदान की गई। बी प्रमाण पत्र की परीक्षा इसी वर्ष  24 मार्च को हुई थी जिसमें 275 कैडेट्स परीक्षा में शामिल हुए थे।  जिसमे 245 कैडेट्स सफल हुए।  


प्रमाण पत्र लेते हुए, फोटो-pnp

परीक्षा का परिणाम गया एन.सी. सी. ग्रुप में बेहतरीन परिणाम है। प्रमाण पत्र वितरण समारोह के मुख्य अतिथि संजीव कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी गेस्ट ऑफ ओनर राघवेन्द्र कुमार सिंह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी थे। कर्नल डॉ बलदेव सिंह चौधरी ने द्वय अधिकारियों को टोपी,अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह दे कर स्वागत व सम्मानित किया।


इस मौके पर कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एन. सी. सी. द्वारा किए गए राष्ट्र विकास के कार्यों पर प्रकाश डाला ही उन्होंने कहा कि एन सी सी कैडेट्स देश का भावी कर्णधार हैं। उन्होंने कहा कि जब एक कैडेट एन.सी. सी. मे प्रवेश लेता है उसी दिन से अनुशासन एवं एकता के लक्ष्य से राष्ट्र निर्माण के पुण्य कार्यों में जुट जाता है। 


एक कैडेट्स ताजिंदगी कैडेट रहता है तथा जहां भी जाता है नायक की भूमिका निभाता है। एन. सी. सी. हमेशा से सुदृढ़ भारत बनाने के लिए कृत-संकल्प थी ,आज भी है तथा भविष्य में भी रहेगी । संजीव कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी कैडेट्स को  प्रेरणा देते हुए कहा कि आपने जो भी यहां से सिखा है उसे जीवन में उतार कर हकीकत की जमीनी धरातल पर निरंतर कार्य करते रहें।

इस मौके पर  एन सी सी पदाधिकारियों में डी ए वी  के एन सी सी अधिकारी रवि भूषण पांडेय, बलवंत कुमार सिंह रोहतास महिला कॉलेज की एकता कुमारी सहित बटालियन के सुबेदार मेजर मनोज कुमार के साथ ट्रेनिंग स्टाफ डी बी चंद,अन्य सिविल स्टाफ  मौजूद थे।