सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह की तरफ से शनिवार को मुरलीपुर बिंदपुरवा गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत पैकेट वितरण हुआ।
![]() |
फोटो-मुरलीपुर बिंदपुरवा गांव में बाढ़ पीड़ितों को राहत पैकेट देते पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली. |
चन्दौली/ धीना। सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह के तरफ से शनिवार को मुरलीपुर बिंदपुरवा गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत पैकेट वितरण हुआ।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली के नेतृत्व में पूरे गांव के लगभग 200 घरों के बाढ़ पीड़ितों को राहत पैकेट दिया। मौके पर बाढ़ पीड़ितों ने विधायक के इस सहयोग की सराहना किया।
मुरलीपुर बिंदपुरवा गांव में बीते दिनों गंगा नदी व अगहर बीर बहुरिया नदी का पानी गांव में घुस गया था। इससे नदी के किनारे बसे घरों में पानी भर जाने से गांववासियों का राशन बर्बाद हो गया।इससे गरीब परिवार के ऊपर खाने पीने को लेकर तमाम परेशानी हो गई है।सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ पीड़ितों का निरीक्षण कर शनिवार को राहत पैकेट वितरण कराया।
बाढ़ पीड़ितों को 200 राहत पैकेट का वितरण
राहत पैकेट में चावल, आटा, आलू, प्याज, तेल, चना दाल, नमक, बिस्कुट, मसाला, मोमबत्ती, साबुन, माचिस, गुड़, लाई आदि सामान शामिल रहे।पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली ने बाढ़ पीड़ितों को 200 राहत पैकेट वितरण किया।वही कहा कि बाढ़ पीड़ितों का हर सम्भव मदद किया जाएगा। बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए हम सब हर तरह से तैयार है।
इस मौके पर प्रधान संघ वाराणसी मण्डल उपाध्यक्ष अजीत सिंह, मनोज उपाध्याय, अजीत पांडेय, मंजीत सिंह, रामाश्रय, मौलिक सिंह मुलायम, बाचा पाल, टप्पू सिंह, दिलीप सिंह, संजय सिंह छोटक, लालबहादुर, श्रीनारायन, हरगेन बिन्द आदि रहे।