विधायक सुशील सिंह ने कर्मनाशा नदी के बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण

विधायक सुशील सिंह ने कर्मनाशा नदी के बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण

 सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह विधायक ने शनिवार को कर्मनाशा नदी के तटवर्ती गांवों का निरीक्षण किया। इसमें ककरैत, करौती, अरंगी व दैथा  गांव शामिल रहे।

अरंगी गांव में कर्मनाशा नदी के बाढ़ का निरीक्षण करते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, Photo: pnp

चन्दौली/ धीना। सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह विधायक ने शनिवार को कर्मनाशा नदी के तटवर्ती गांवो का निरीक्षण किया।इसमें ककरैत, करौती, अरंगी व दैथा गांव शामिल रहे।


मौके पर कर्मनाशा नदी के उफान से गांवो में हुए नुकसान का लेखपाल से सर्वे कराकर मुआवजा दिलवाने के आश्वासन दिया।


तीन दिनों पूर्व चंद्रप्रभा नदी के बांध का पानी छोड़े जाने से कर्मनाशा नदी में उफान आ गया था।इससे नदी के तटवर्ती आधा दर्जन गांवों में पानी घुस गया था।इससे गांवो के संपर्क मार्ग डूबने से ग्रामीणों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।


वहीं घर में रखे सामान व पशुओं के चारा बर्बाद हो गया था। शनिवार को अब जलस्तर घटना शुरू हो गया है।सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कर्मनाशा नदी के तटवर्ती गांवो का निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितो को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।


दैथा गांव में ग्रामीणों ने अपने गांव से कर्मनाशा स्टेशन पर आने जाने के लिए नाव की मांग किया। इस पर उन्होंने तुरंत अपने पैसे से नाव चलवाने का भरोसा दिया।मौके पर उप जिलाधिकारी चंदौली से बात करके बाढ़ पीड़ित में नुकसान होने का सर्वे कर तत्काल मुआवजा दिलवाने के आश्वासन दिया।


इस मौके पर अरंगी प्रधानपति अजीत सिंह, मृत्युंजय सिंह दीपू,  रामदरस पांडेय, रामबचन बिन्द, रामा जायसवाल, चौधरी हरदेव, सिक्कू सिंह आदि रहे।