ग्राम कुल्हड़िया में अलग-अलग दो जगहों पर दो लोगों का घर गिर जाने से लाखों की क्षति हुई है। बारिश की इस आपदा ने इन गरीबों के आशियाने को छीन लिया।
●स्थानीय शासन- प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी मूकदर्शक बना
● परेशान गरीब परिजनों ने नीतीश सरकार से लगाई मदद की गुहार
संजय मल्होत्रा, दुर्गावती (कैमूर) थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुल्हड़ीया में अलग-अलग दो जगहों पर दो लोगों का घर गिर जाने से लाखों की क्षति हुई है।
हालांकि घर के लोग बाल बाल बच गए । और वही मिट्टी का घर गिरने से गरीबों का आटा चावल खाने-पीने की सामग्री के साथ गैस चूल्हा आदि सारा सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया है।
घर गिरने से खुले आसमान के नीचे प्लास्टिक डालकर रहने को गरीब परिवार लाचार एवं विवश दिख रहा हैं जहां उक्त परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार गोवर्धन राम पिता स्वर्गीय मुखराम राम एवं बासदेव राम पिता स्वर्गीय सल्लु राम दोनों ग्राम कुल्हड़ीया थाना दुर्गावती जिला कैमूर भभुआ निवासी बताए जा रहे हैं प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों ही काफी असहाय एवं गरीब परिवार है फिलहाल ग्रामीणों की मदद से दोनों परिवार का सुबह शाम का भोजन का काम चल रहा है।
और वही स्थानीय प्रतिनिधि और स्थानीय शासन प्रशासन के लोग सब कुछ जानते हुए भी मूकदर्शक बने हुए हैं। और वही गरीब परिवार ने स्थानीय शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि शासन प्रशासन एवं स्थानीय प्रतिनिधि या फिर सड़क छाप समाजसेवी उक्त गरीब परिवार का कितना मदद करता है।