दुर्गावती नदी इन दिनों काफी उफान पर चल रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के तटवर्ती लोग दहशत में हैं।

नदी का पानी उफान पर

● मोनू कश्यप ने लगाया शासन- प्रशासन से मदद की गुहार
● घरों में पानी घुस जाने से लोग बाहर रहने को मजबूर,
● अफसरों ने नहीं शुरू किया राहत व बचाव कार्य
और वहीं दूसरी तरफ सैकड़ों एकड़ धान की फसलें पानी से डूब गई हैं। जहां किसानों ने कड़ी मेहनत करके धान की रोपनी कराया था और वहीं पानी में धान की फसल डूबने से किसानों के चेहरे पर काफी मायूसी छाई हुई है। किसानों के मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसानों के ऊपर पहाड़ टूट पड़ा है।
बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
दुर्गावती बाजार निवासी मोनू कुमार कश्यप ने बताया कि दुर्गावती नदी के उफान से हमारा घर चारों तरफ से पानी से घिर चुका है, साथ ही कई घरों में पानी घुस गया है। जिससे पूरा परिवार मुसीबत का दंश झेल रहा है। घर में पानी घुस जाने से परिवार घर छोड़कर बाहर रहने को मजबूर एवं विवश है।
मजे की बात तो यह है कि भोजन पर भी आफत आ गई है। खाद्य सामग्री के साथ गैस चूल्हा तक भी घर में ही बंद पड़ा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि वहीं दूसरी तरफ कर्मनाशा नदी का भी जलस्तर बढ़ रहा है।
![]() |
सारी फसल जलमग्न |
पानी बढ़ने की रफ्तार से लोगों में दहशत
जहां ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। दुर्गावती क्षेत्र ही नहीं बल्कि मोहनिया अनुमंडल शहर के चारों तरफ बाढ़ के पानी से जलमग्न हो चुका है और मोहनिया कोर्ट परिसर में भी पानी भर चुका है चारों तरफ जल ही जल दिखाई दे रहा है जिससे नदी के तटवर्ती इलाके के ग्रामीण काफी भयभीत नजर आ रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने बिहार सरकार से मदद की मांग किया है।
अंचल अधिकारी ने कहा, बाढ़ पर नजर
इस सम्बंध में दुर्गावती अंचल पदाधिकारी लक्ष्मण कुमार सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि बढ़ रहे जल स्तर पर हम लोग नजर बनाए हुए हैं, ग्रामीणों का हर संभव मदद किया जाएगा।