पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में वृद्धा आश्रम, अनाथालय आश्रम, मलिन बस्ती, बनवासी बस्ती में 171 किलो फल वितरित कर मनाया गया।
![]() |
केक काटते भाजपाई, फोटो: pnp |
इस मौके पर वृद्धा आश्रम, अनाथालय आश्रम अमोघपुर, नई बस्ती मलिन बस्ती,आलूमिल स्थित बनवासी बस्ती में 171 किलो फल वितरित किया गया।
जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के तौर पर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मनाने का शुभारंभ पिछड़ा वर्ग द्वारा किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के लंबी दीर्घायु की कामना की गई।
इस मौके पर मुख्य रूप से पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री ऋषि नारायण चौहान, शिव कुमार मौर्य ,सुनील विश्वकर्मा,विनोद बिंद,देवेंद्र चौहान,रमेश सिंह चौहान,मनोज यादव,दीपक आर्य,राहुल जायसवाल,सूरज प्रधान,गोविंद केसरी,विभूति जायसवाल,अभिजीत यदुवंशी, सौरभ चंद्रा,अशोक सोनकर,चेतन चौहान, प्रकाश गुप्ता, कृष्णा चौहान, सोनू चौहान, महेंद्र चौहान, प्रकाश चौहान आदि उपस्थित रहे।
उधर, बसनी स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर डॉक्टर केएन पांडेय,डॉक्टर ए के सिंह, एसएन पांडेय, राजेश द्विवेदी,मनोज गोंड आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।