सकलडीहा तहसील प्रशासन के खिलाफ भाकपा माले का धरना प्रदर्शन 20 को

सकलडीहा तहसील प्रशासन के खिलाफ भाकपा माले का धरना प्रदर्शन 20 को

 भाकपा माले व इंकलाबी नौजवान सभा ने सकलडीहा तहसील प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। 

सांकेतिक फाइल फोटो

सकलडीहा, चन्दौली।  भाकपा माले व इंकलाबी नौजवान सभा ने सकलडीहा तहसील प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। माले के जिला स्थायी समिति के सदस्य शशिकांत सिंह ने बताया कि पत्रकार विजय विश्वकर्मा के उत्पीड़न व अन्य मामले को लेकर 20 सितम्बर को सकलडीहा तहसील मुख्य पर धरना, प्रदर्शन किया जाएगा। उस दिन कस्बा में जुलूस निकालने के बाद सैकडों कार्यकर्ता तहसील गेट पर धरना पर बैठेंगे। शनिवार को इस धरने को लेकर आठ सदस्यीय टीम बनाई गई , जो गांवों का दौरा करके समर्थन जुटा रही है। साथ ही इन गांवों के लोंगों की समस्याओं को भी सुना जा रहा है।