जय किशन गोंड भारतीय जनता पार्टी में अनुसूचित मोर्चा का मुगलसराय मंडल अध्यक्ष का संभालेंगे दायित्व

जय किशन गोंड भारतीय जनता पार्टी में अनुसूचित मोर्चा का मुगलसराय मंडल अध्यक्ष का संभालेंगे दायित्व

बीजेप ने आज अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। अलीनगर निवासी जय किशन गोंड को मुगलसराय मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।


जय किसान गोंड, फोटो-pnp

click for front pages news

 चन्दौली। मुगलसराय के अलीनगर निवासी जय किशन गोंड को भारतीय जनता पार्टी में अनुसूचित मोर्चा का मुगलसराय मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

जिले भर की पदाधिकारियों की जारी सूची, फोटो -pnp

भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष सागर सिंह कनौजिया ने अलीनगर निवासी जयकिशन गोंड को मुगलसराय मंडल का अध्यक्ष बनाया है। इसकी जानकारी होते ही युवा कार्यकर्ताओं व अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। 

मंडल अध्यक्ष चुने जाने के बाद जयकिशन गोंड ने बताया कि पार्टी ने हमें जो जिम्मेदारी सौंपी है। इसका निर्वहन बखूबी ईमानदारी पूर्वक करने का काम करूंगा।