भारतीय सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मन्त्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा गरीबों, मजदूरों व असहायों को लूटने का काम करती है।
![]() |
भारतीय सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मन्त्री ओमप्रकाश राजभर, फोटो: pnp |
सकलडीहा, चन्दौली। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की कार्यकर्ता सम्मान रैली में मुख्य अतिथि भारतीय सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मन्त्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार अच्छे दिनों की बात करते-करते जनता के साथ धोखाधड़ी तथा छलावा करने का काम करने लगी है।
इस सरकार का आगामी विधानसभा चुनाव में पतन अवश्य होने वाला है। यह सरकार हमेशा गरीबों व असहाय, किसान, मजदूरों को लूटने का काम कर रही है।
जनपद में सकलडीहा क्षेत्र के नईबाजार में एक रैली को संबोधन के दौरान सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व के दिनों में सरसों का तेल 60 रुपया में एक किलो मिलता था अब अच्छे दिन आने पर 200 रुपया किलो हो गया है। गैस सिलेंडर पूर्व में 400 रुपया में मिल जाता था अब अच्छे दिन आने पर 935 में मिल रहा है। और साथ ही सब्सिडी भी अब बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हुई है।
श्री राजभर ने आगे कहा कि जाति के नाम पर भाजपा एक दूसरे को आपस में लड़वा कर उन्ही में अपनी राजनीति करते में जुटी हुई है। प्रदेश की प्रत्येक विधान सभा सीटों पर जाति की रोटी सेंकने का कार्य करती है। जाति के नुमाइंदों को पेशकर केवल वोट बैंक बचाने में जुटी हुई है।
एक तरफ जहां गरीब आम जनमानस को चारों ओर से महंगाई की समस्या को लेकर परेशान है वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता मलाई काटने में मशगूल दिखते हैं।
श्री राजभर ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी किसी जातिगत की राजनीतिक नहीं करती और उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री स्वदेश की बात करके विदेशी सामानों का प्रचार प्रसार करते हैं और विदेशों की सैर करके आम जनता के ऊपर कर्ज का बोझ डालने में इनकी अहम भूमिका है। यह विदेश में क्यों जाते हैं, वहां से महंगाई कम करने का कौन सा नुख्सा लाए हैं। जबकि महंगाई और बढ़ती जा रही है।