संगठन के कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं: केंद्रीय रामचंद्र प्रसाद सिंह

संगठन के कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं: केंद्रीय रामचंद्र प्रसाद सिंह

 केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं, उनके बिना पार्टी के कार्यों की समीक्षा अधूरा रहता है। 

अभिनंदन समारोह में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री, फोटो:pnp


भभुआ (कैमूर)। केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता ने आयोजित अभिनंदन समारोह में कहा कि कार्यकर्ताओं को जन-जन के साथ संपर्क में रहना चाहिए उनके दुःख-सुख में भाग लेना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री का कैमूर के खुरमाबाद, कुदरा, सोनहन, कुकुराढ़, भभुआ, मोहनिया के विभिन्न जगहों पर अभिनंदन हुआ।


 केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं, उनके बिना पार्टी के कार्यों की समीक्षा अधूरा रहता है। कहा-बिहार सरकार के द्वारा महत्वकांक्षी योजना जन-जन पहुंचाने का जिम्मेदारी आप लोगों की है। आप लोग आपस में मिलजुल कर जन समस्याओं को निदान करने का प्रयास करें। 


केंद्रीय मंत्री ने कहा- कार्यकर्ता ही सरकार है, आपकी इच्छा के विरुद्ध कोई कार्य नहीं होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जीवन भर आप से सीखने और सिखाने की कला मिली है, इस कला को बेवजह बर्बाद ना करें।


 उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं को जो सम्मान दिया है, आने वाले दिनों में महिला साक्षर होकर अपने घरों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 


केंद्रीय मंत्री का कैमूर जिले में जनता दल यू कार्यालय कक्ष में अभिनंदन समारोह किया गया। समारोह की अध्यक्षता कैमूर जिला जदयू अध्यक्ष इसरार खान के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अभिनंदन करने वाले में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, पूर्व विधायक शिवाधार पासवान, जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक डॉ प्रमोद कुमार सिंह, मोहनिया विधानसभा के प्रत्याशी सह जिला परिषद सदस्य भगवानपुर श्रीमती श्वेता सुमन, भानु प्रताप सिंह, अनिल सिंह कुशवाहा, राजा खां, हारून रशीद, युवा के प्रदेश महासचिव अजय सिंह पटेल, करीम अंसारी, अजय सिंह, साहबान राइन, ज्ञानती गुप्ता, कंचन रातों, डॉ प्रदीप रंजन, जितेंद्र सिंह, राजेश सिंह, सुदामा खरवार, लियाकत अंसारी, हृदय खरवार, इसराइली, सुनील कुमार, शशि कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह पटेल, सुरेंद्र त्यागी, राम सूरत सिंह, पिंटू आर्य  सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनका अभिनंदन किया।