राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने सुनील कुमार यादव देवता को राजद पार्टी का दोबारा चन्दौली जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
![]() |
सांकेतिक फोटो |
चन्दौली । राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने सुनील कुमार यादव देवता को राजद पार्टी का दोबारा चन्दौली जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।बता दें कि श्री देवता चन्दौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा नीबुपुर गांव के पूर्व प्रधान हैं।
उन्होंने बताया कि श्री देवता द्वारा राष्ट्रीय जनता दल की नीतियों व विचार धारा के प्रति समर्पण को देखते पुनः दोबारा जिलाध्यक्ष का पद दिया गया है।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को निर्देशित किया कि आगामी पन्द्रह दिनों भीतर जनपद इकाई की कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश मुख्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे ।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील यादव देवता ने बताया कि पार्टी द्वारा मेरे ऊपर जिस प्रकार से विश्वास कर जिम्मेदारी दी गई है, उसे पार्टी हित में निभाने का कार्य करेंगे। ।