बीजेपी एक ऐसा पार्टी है, जिसमें परिवारवाद नहीं कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण माना जाता है।
![]() |
फोटो : कम्पोजिट विद्यालय धीना पर पार्टी में दायित्व मिलने पर सम्मानित हुए भाजपाई। |
धीना, चन्दौली। कम्पोजिट विद्यालय धीना पर मंगलवार को भाजपा जिला मंत्री परमानन्द सिंह के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें मंडल व जिले में नए दायित्व मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बरहनी प्रमुखपति महेंद्र प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि रमेश राय ने नवागत पदाधिकारियों को अंगवस्त्रम व माला देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि बरहनी ब्लॉक प्रमुख पति महेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करना बखूबी जानता है। यह एक ऐसा पार्टी है जिसमे परिवारवाद नहीं कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण माना जाता है। आज नरवन के दर्जनों युवाओं को मण्डल व जिला संगठन में महत्वपूर्ण पद दिया गया है। यह जिला नेतृत्व का सराहनीय कार्य है।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मानित होने वालों में जिला मंत्री भाजयुमो संजय उपाध्याय, महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य प्रिया पांडेय, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा निधि खरवार, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा पवन सिंह,अविनाश बिद,रेखा राय,पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष मनोज गुप्ता, मिश्री खरवार, राकेश राय किसान मोर्चा आदि शामिल रहे।
इस मौके पर ड़ा0 संजय सिंह मोहनराय, प्रफुल्ल चंद्र राय, रमाशंकर शर्मा, आलोक पांडेय, जगत नारायण द्विवेदी, सत्येंद्र जायसवाल, सुमन रेशम दुबे, आलोक राय, जितेंद्र प्रजापति, हरिओम राय, योगेश सिह, रमाशंकर शर्मा आदि रहे।