चन्दौली में धूमधाम से मनाई गयी पंडित दीनदयाल की जयंती

चन्दौली में धूमधाम से मनाई गयी पंडित दीनदयाल की जयंती

धानापुर भाजपा के पूर्वी मंडल के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया।

इनायतपुर गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर विचार व्यक्त करते भाजपाई, फोटो-pnp

कमालपुर, चन्दौली। इनायतपुर गांव में शुक्रवार को धानापुर भाजपा के पूर्वी मंडल के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया।


कार्यक्रम में भाजपाई ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।मौके पर मंडल के सेक्टर प्रभारी व बुथ अध्यक्ष शामिल रहे।


धानापुर पूर्वी मण्डल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने आजीवन देश को एकता में पिरोने का काम किया था।देश मे जबभी एकता व अखंडता का नाम आएगा तो उनका नाम सबसे आगे होगा।हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।


सभी को उनके जीवन चरित्र से सीखना चाहिए। कठिन परिस्थितियों में आगे चलना उनका सिद्धान्त था। देश मे एकता व अखंडता को मजबूत करने में उनका सराहनीय कार्य रहा है। देश की संस्कृति को मजबूत करने में उन्होंने तमाम अनगिनत कार्य किया है।आज देश उनको यादकर सच्ची श्रद्धांजलि दे सकती है।


इस मौके पर मण्डल प्रभारी बुध्धुलाल विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुसूचित जनजाति मोर्चा अरविंद खरवार, जिला कार्यकारिणी सदस्य गणेश अग्रहरि, विकास गुप्ता, दिलीप त्रिशूलिया, श्यामसुंदर सिंह, चंदन राजभर, अनिल श्रीवास्तव, परमहंस मौर्या, सोनू गुप्ता, मनोज सिंह, चंद्रभान मौर्य, अशोक सिंह, दुक्खी राजभर, बलवंत कौशिक, मदन मोहन, रामाश्रय राम, अवधेश खरवार आदि रहे।