योगी के मंत्री को ईश्वर सद्बुद्धि दें, ब्राह्मण समाज ने किया हवन पूजन

योगी के मंत्री को ईश्वर सद्बुद्धि दें, ब्राह्मण समाज ने किया हवन पूजन

विधानसभा चुनाव में सारे प्रबुद्ध सम्मेलन को फेल करते हुए ब्राह्मण अपने अपमान का बदला बीजेपी को मुंह तोड़ जवाब देकर लेगा। 

आक्रोशित ब्राह्मण समाज हवन पूजन करते हुए, फोटो:pnp

गाजीपुर, पूर्वांचल। आज रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर पर ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा हवन पूजन कर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्र के सद्बुद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की। 


बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही कैबिनेट मंत्री द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ब्राम्हणों पर गालियां दी थी और ब्राम्हणों को अपमानित किया था जिससे ब्राह्मणों में रोष है। पीजी कालेज गाजीपुर के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री के बयान से पूरे प्रदेश के ब्राह्मण अपने आप को असहज और अपमानित महसूस कर रहे हैं जिससे ब्राह्मणों में आक्रोश व्याप्त है। 

वहीं शशांक उपाध्याय ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार ब्राम्हणों को लुभाने के लिए प्रबुद्ध सम्मेलन कर रही है वहीं उनके चहेते मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्राम्हणों को गालियां दे रहे हैं। 


इस मौके पर आकाश तिवारी व शिवम उपाध्याय ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री जी कैबिनेट मंत्री रमापति राम शास्त्री को बर्खास्त नहीं कर देते हैं तब तक ब्राह्मण अपने आप को अपमानित महसूस करेंगा।


 सभी ब्राह्मणों ने एक स्वर में कहा कि यदि बीजेपी के कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री माफी नहीं मांगते हैं और बर्खास्त नहीं होते हैं तो आने वाले विधानसभा चुनाव में सारे प्रबुद्ध सम्मेलन को फेल करते हुए ब्राह्मण अपने अपमान का बदला बीजेपी को मुंह तोड़ जवाब देकर देगा। 


इस मौके पर अभिषेक द्विवेदी, दीपक उपाध्याय, शशांक उपाध्याय,शिवम उपाध्याय, सुधांशु तिवारी,अनुराग पाठक,गौरव तिवारी, रूद्रमणी त्रिपाठी, आकाश तिवारी,रूद्र प्रताप चौबे, चमचम चौबे, टींकू उपाध्याय,दीपक तिवारी, कुश तिवारी, शैलेश इत्यादि ब्राह्मण मौजूद थे।