पत्रकार बैठक में हरिओम चौबे को इंडियन मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का जिलाध्यक्ष, ज्ञान प्रकाश महासचिव, हीरालाल कोषाध्यक्ष बनाये गए।
![]() |
पत्रकार बैठक में शामिल पदाधिकारीगण, फोटो-pnp |
सासाराम (रोहतास)। इंडियन मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के जिला कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को स्थानीय परिसदन में आयोजित की गई।बैठक में इंडियन मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार तिवारी अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार तिवारी ने तथा संचालन जिला महासचिव ज्ञान प्रकाश ने किया।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय महासचिव श्री तिवारी ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। यदि हम सभी पत्रकार संगठित होकर कोई भी कार्य करेंगे तभी सफल हो सकेंगे। अपनी समस्याओं को भी संगठन के माध्यम से वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हैं तो तत्काल उस पर अमल किया जाता है।
सरकार के द्वारा पत्रकारों के हित में कई प्रकार की योजनाएं चलाई जाती हैं जो जानकारी के अभाव में सभी तक नहीं पहुंच पाती हैं तथा जरूरतमंद पत्रकार उसका लाभ नहीं उठा पाते हैं। हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं को सभी पत्रकारों तक पहुंचाने तथा उसका लाभ दिलाने एवं एक दूसरे के सहयोग के लिए बना है और हम सदैव इसके लिए तत्पर रहते हैं।
सरकार द्वारा पत्रकार बीमा योजना, आवास योजना, दुर्घटना बीमा योजना सहित विभिन्न प्रकार की योजनाएं सरकार द्वारा लाई गई है। जिसे जानकारी के अभाव में पत्रकार उसका लाभ नहीं उठा पाते हैं। वहीं बैठक के दूसरे सत्र में राष्ट्रीय महासचिव की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।
जिसमें सर्व सम्मति से हरिओम चौबे को इंडियन मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का जिलाध्यक्ष, ज्ञान प्रकाश को महासचिव, हीरालाल को कोषाध्यक्ष, अश्विनी कुमार पाण्डेय को उपाध्यक्ष, दीपक पाण्डेय को सचिव, अशोक कुमार एवं पंकज कुमार को सहायक सचिव, विकास शुक्ला, रामाकांत तिवारी, हिमांशु भारद्वाज एवं रमेश कुमार को संयुक्त सचिव, देव सहाय को मीडिया प्रभारी एवं रवि कुमार को सहायक मीडिया प्रभारी के रूप में चुना गया। अनिल कुमार, अमित कुमार, अविनाश कुमार सिंह, रौशन कुमार, मंजय कुमार रमाकांत मिश्र को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।