राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के ओर से 29 अक्टूबर को मुख्यालय पर चंदा लान में प्रधान सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन बरहनी ब्लॉक अध्यक्ष अनूप सिंह, फोटो-pnp |
धीना, चन्दौली। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के ओर से 29 अक्टूबर को मुख्यालय पर चंदा लान में प्रधान सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
सम्मलेन में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष गोपीनाथ गिरी व राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित शर्मा शामिल होंगे।कार्यक्रम में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया जाएगा। जिसमें जनपद के समस्त प्रधान को सम्मलेन में आना अनिवार्य है।उक्त बातें बरहनी ब्लॉक अध्यक्ष अनूप सिंह पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि संगठन अपनी आठ सूत्रीय मांगों को पूरा करवाने के लिए संघर्ष कर रही है इसके तहत बीते 28 अगस्त को प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिये गए मांग पत्र पर सहमति बनी है। इसमें अधिकारों की वृद्धि, 2 लाख के वित्तीय अधिकारों में वृद्धि के साथ पंचायत प्रतिनिधियों के लिए कल्याण कोष स्थापित किये जाने, राज्य स्तर पर धनराशि के मात्राकरण के जरिये मानदेय में वृद्धि पर सहमति बनी है।
नरेगा के तहत भुगतान का अधिकार प्रधानों को दिए जाने पर शासन राजी हो गया है। कार्य प्रणाली में सुधार की दिशा में भी कई मुददों पर रजामंदी बनी है। पंचायत की धनराशि से आर्केटेक्ट तथा इंजीनियर की सुविधाएं लेने का निर्णय लिया गया है।
सचिवों की तैनाती आस-पास की पंचायतों में किये जाने का वादा शासन ने किया है। प्रशासनिक मद में 10 प्रतिशत धनराशि उपलब्ध कराए जाने के साथ जिला योजना में प्रधानों के दो प्रतिनिधियों को शामिल किए जाने का सैद्धांतिक निर्णय भी लिया गया है।
मौके पर मदन सिंह, जयशंकर सिंह, रविन्द्र तिवारी, बबलू राम, सिपाही राम, शैलेन्द्र सिंह, देवेंद्र यादव, हनुमान बिंद आदि रहे।