भारत सरकार के पूर्व राष्ट्रपति सह भारत रत्न डॉक्टर अब्दुल कलाम की 90 वीं वर्षगांठ राजेंद्र सरोवर के पास जय जनता पार्टी के द्वारा मनाया गया।
डॉ अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, फोटो-pnp |
भभुआ, बिहार। भारत सरकार के पूर्व राष्ट्रपति सह भारत रत्न डॉक्टर अब्दुल कलाम के 90 वीं वर्षगांठ राजेंद्र सरोवर के पास जय जनता पार्टी के द्वारा मनाया गया। सभी ने उनकी तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षाविद महान वैज्ञानिक एवं भारत रत्न जैसे लोग हमारे देश में जन्म लेते हैं, सच कहा जाए तो , ये गुदरी में लाल पैदा हुए।
उन्होंने कहा कि अब्दुल कलाम एक छोटे से घराने में पैदा हुए। उन्होंने शिक्षा पर बल दिया जो उसी शिक्षा से देश को महान बनाने में अहम भूमिका निभाई।
अब्दुल कलाम भारत के राष्ट्रपति रहने के बावजूद भी एक साधारण सा जीवनयापन करते हुए ईश्वर को प्यारे हो गये। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारे देश में अब्दुल कलाम जैसा युवा पैदा होंगे, तभी जाकर राष्ट्र भावना उत्पन्न होगा। आज भी वे युवा वर्ग को प्रेरणा के स्रोत के रूप में देखने को मिलता है।
कार्यक्रम में बसीर अंसारी, गोपाल सिंह, विनोद पासवान, खुर्शीद खान, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार, अंशु शर्मा, राजेंद्र सिंह, हरिद्वार पासवान, सुभाष सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष दाऊजी पटेल एवं संचालन राष्ट्रीय जनता दल कैमूर के उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रमुख पशुपति सिंह ने किया।