नुआंव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पंजराव के छाता बराढी गांव में मजदूर अशोक पर हमला किया गया। पूरा परिवार डरा हुआ है।
● पूरे क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना लोग सहमे हुए जीने को विवश, पुलिस मूक दर्शक बनीं
भभुआ। बिहार राज्य के कैमूर जनपद के नुआंव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पंजराव के छाता बराढी गांव में मजदूर अशोक पर एक कुख्यात अपराधी द्वारा जानलेवा हमला किया गया। अपराधी कई कांडों का वांछित है जबकि पुलिस उसके गिरेबान में हाथ डालने से डरने लगी है, लोग यह सवाल उठाने लगे हैं ?
आरोप: कुख्यात अपराधी से डरा सहमा कुशवाहा परिवार, फोटो सौजन्य: विनोद कुमार राम |
सूत्रों से पता चलता है कि कुख्यात एक अपराधी के करीबी ग्राम पंचायत पंजराव से मुखिया प्रत्याशी के बतौर मैदान में हैं। उन्हीं के पक्ष में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग को डरा धमका कर मतदान करने के लिए आए दिन कांडों को अंजाम दिया जा रहा है। आरोप है कि गांव के शोषित पीड़ित परिवारों को महिलाओं पुरुषों एवं छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ना के भी आरोप लग रहे हैं। बताया जाता है कि उसी कड़ी में पिछले दिनों फेरी करने वाले अशोक को पकड़ के मंदिर के आसपास बुरी तरह से पिटाई करके जख्मी कर दिया गया। हालांकि यह परिवार पूरी तरह से डरा हुआ है, इस घटनाओं को भुलाने में ही अपनी भलाई समझ रहा है।
चर्चा है कि अशोक दूसरे प्रत्याशी के पक्ष में समर्थक थे। अशोक को बुरी तरह से पिटाई कर रहा था जब उनके घर की पत्नी एवं माता ने बीच-बचाव करने गए तो उनके साथ में अभद्र व्यवहार किया गया।
आरोप तो यह भी है कि कैमूर पुलिस की चुप्पी से निर्बाध गति से कांडों को अंजाम देने वाले एक अपराधी खुलेआम घूम रहा है। क्या कुख्यात अपराधी के खिलाया की पुलिस गिरेबान में हाथ डालने से कतराती है? स्थानीय लोगों ने कैमूर आरक्षी अधीक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी से कुख्यात एक अपराधी को गिरफ्तार कर ग्राम पंचायत पंजराव में शांति एवं निष्पक्ष रुप से चुनाव कराने की मांग की गई है।