न्याय के लिए सड़कों पर खून का एक-एक कतरा भी बहाना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगेःश्रीकांत

न्याय के लिए सड़कों पर खून का एक-एक कतरा भी बहाना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगेःश्रीकांत

भाजपा सरकार में नौकरशाह आम लोंगो पर दमन,उत्पीड़न तथा जुल्मों सितम बरपा रहे हैं। इनकी मनमानी के आगे भाजपा सरकार नतमस्तक दिख रही है।

सभा मे बोलते हुए, फोटो-pnp

पुलिस अपराधी भाजपा गठजोड़ के हवाले उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्थाः शशिकान्त सिंह

सकलडीहा, चन्दौली। भाजपा सरकार में नौकरशाह आम लोंगो पर दमन,उत्पीड़न तथा जुल्मों सितम बरपा रहे हैं। इनकी मनमानी के आगे भाजपा सरकार नतमस्तक दिख रही है।

 उक्त विचार इंकलाबी नौजवान सभा(भाकपा माले)के नेतृत्व में पत्रकार विजय विश्वकर्मा को न्याय दिलाने के लिए चल रहे अनिश्चितकालीन धरना के ग्यारहवें दिन गुरुवार को सभा संबोधित करते हुए ऑल इंडिया यूनाइटेड शिल्पकार महासभा के जिला अध्यक्ष श्रीकांत विश्वकर्मा ने व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि पत्रकार विजय विश्वकर्मा के साथ क्षेत्र के तमाम नौजवान धरना स्थल पर बैठ कर न्याय की बाट जोह रहे हैं। यह युवा राजनीति करने नहीं बल्कि तहसील प्रशासन के अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। इन युवाओं के साथ न्याय के लिए संघर्ष करते सड़कों पर मेरे खून का एक-एक कतरा न्योछावर करना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे।

मांगों के समर्थन में धरना, फोटो-pnp

वहीं सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता शशिकांत सिंह ने कहा कि भारत जैसे महान लोकतांत्रिक देश में सामाजिक अंतर्विरोधों को खत्म करने के लिए सरकारें दमन,उत्पीड़न, सामाजिक विभाजन,नफरत तथा क्रूरता का सहारा लेती है। ऐसे मे योगी सरकार का कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो गया है।

इसे भी पढ़े: सकलडीहा तहसील प्रशासन के खिलाफ भाकपा माले का धरना प्रदर्शन 20 को

  जिस तरह योगी आदित्य नाथ के कार्यक्षेत्र गोरखपुर में अपने परिवार के साथ गोरखपुर यात्रा करने गये मनीष गुप्ता की पुलिस द्वारा बर्बर पिटाई से मौत हो जाती है। तो वहीं दूसरी तरफ चन्दौली में भाजपा के छूट भैया नेता थाने को कब्जा करके पुलिस को जान से मारने की धमकी देते हैं। यह ऐसा प्रतीत लग रहा है कि पुलिस अपराधी भाजपा गठजोड़ के बल पर कानून व्यवस्था को योगी जी अपनी मुट्ठी में ले लिए हुए हैं। जिसका नजारा पूरे उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध के रूप में देखा जा रहा है। उसी गठजोड़ का सकलडीहा तहसील प्रशासन इस समय प्रत्यक्षदर्शी बना हुआ है।

 इस दौरान धरना स्थल पर एलबीएस पीजी कॉलेज मुगलसराय के पूर्व अध्यक्ष अविनाश लखन, पूर्व उपाध्यक्ष छात्र संघ सचिन जायसवाल, अमित कुमार, गुडलक भारती, दीनदयाल विश्वकर्मा, सागर विश्वकर्मा, मनमोहन राय, संतोष कुमार,पप्पू अली,रमेश राय,रामप्रवेश विश्वकर्मा,लालता प्रसाद,, डॉ० उमानाथ चौहान,अनुज कुमार जायसवाल,जुनैद अली,नितेश कुमार जयसवाल,अमित कुमार सोनू,धनंजय कुमार भारती, अविनाश विश्वकर्मा,सारनाथ राय, रोहित कुमार जयसवाल, पारसनाथ,हीरा राय,जयप्रकाश गुप्ता,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।सभा की अध्यक्षता रमेश राय तथा संचालन शशिकांत सिंह ने किया।