प्रशिक्षित महिलाएं गांव के जल को टेस्ट करके वे भारत सरकार की वेबसाइट पर अपलोड कर अपने पेयजल के शुद्धता की जानकारी सकेंगी।

कार्यशाला में जानकारी देते हुए अधिकारी, फोटो-pnp

● जल जीवन मिशन के तहत पेयजल के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी
● स्वच्छता समिति में पांच महिलाओं में आशा, एएनएम,आंगनबाड़ी कार्यकत्री,अध्यापिका होंगी शामिल
चन्दौली। शासन के निर्देश पर उत्तर प्रदेश जल निगम( ग्रामीण) के तत्वाधान में मंगलवार को जनपद स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अलीनगर स्थित नियमताबाद ब्लॉक सभागार में किया गया।
इसमें पेयजल की गुणवत्ता के साथ ही जल प्रशिक्षण किट का वितरण समिति के महिलाओं को किया गया। जल जीवन मिशन के तहत जल निगम द्वारा मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन कर जल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
जल निगम से मास्टर ट्रेनर विनोद पांडेय ने महिलाओं को जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत व स्वच्छता समिति का गठन किया जा रहा है। इसके तहत समिति 5 महिलाओं ने आशा, एएनएम,आंगनबाड़ी कार्यकत्री,अध्यापिका सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल होंगी। इसके तहत जल प्रशिक्षण किट दिया जा रहा है। इसके साथ ही इनको प्रशिक्षित कर गांव के जल को टेस्ट कर भारत सरकार की वेबसाइट पर अपलोड कर अपने पेयजल के शुद्धता की जानकारी ले सकें।
कहा कि पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए हर किसी को जागरूक होना होगा। ताकि दूषित पेयजल से ही तरह-तरह की बीमारियां जन्म ले रही है। इसके रोकथाम के लिए शासन स्तर पर प्रयास किया जा रहा है।
अधिशासी अभियंता जल निगम हेमंत सिंह,सहायक अभियंता राजबली,जूनियर इंजीनियर उदयराज गुप्ता,एडीओ पंचायत शरद,यूनिसेफ लखनऊ नवीन शुक्ला,सहायक ट्रेनर्स नीरज त्रिपाठी,सहराज अली आदि मौजूद रहे।