लखीमपुर में चार किसान सहित आठ लोगों की मौत के बाद घटनास्थल पर जा रहे कांग्रेस, बसपा, सपा, प्रसपा, लोकदल अन्य दलों के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
![]() |
धरना पर बैठे अखिलेश यादव, फ़ोटो-ANI. |
●सबने कहा केंद्रीय राज्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए, साल 2022 के चुनाव में किसान और जनता भाजपा को देगी जवाब
वहीं कुछ को बीच रास्ते से पकड़ लिया गया है। बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा को उनके घर में नजरबंद किये गए हैं। वही अखिलेश अपने घर के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं, बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को भी उनके घर में नजरबंद कर दिया गया था मगर वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकले लेकिन बाद में पुलिस ने पकड़ कर हिरासत में ले लिया।
लोकदल के जयंत चौधरी भी लखनऊ पुलिस के हिरासत हो चुके हैं। बता दें कि आज सुबह सबसे पहले कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी और आप पार्टी के नेताओं को लखीमपुर खीरी जाते समय बीच रास्ते में पुलिस ने हिरासत ले लिया।
..थोड़ी देर में लखीमपुर खीरी प्रकरण में किस नेता ने क्या कहा ?, पढ़ें पूरी खबर