उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष अकील अहमद बाबू के नेतृत्व में दर्जनों वाहनों से सैकड़ों कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नगर भ्रमण कर रैली में शामिल हुए।
रैली में जाते हुए कांग्रेसी, फोटो-pnp |
इसमें भाग लेने के लिए अलीनगर से उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष अकील अहमद बाबू के नेतृत्व में दर्जनों वाहनों से सैकड़ों कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नगर भ्रमण कर रैली में शामिल हुए।
उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष अकील अहमद बाबू के नेतृत्व में जुलूस निकालकर नगर भ्रमण करने के बाद जगतपुर इंटर कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की रैली में सरीक हुए।
इस दौरान इन्होंने कहा कि अपने अधिकार की लड़ाई जनता को स्वयं लड़ने की जरूरत है। कांग्रेस के शिर्ष नेतृत्व ने प्रतिज्ञा के तौर पर रैली का आयोजन किया है।
इसमें भारी से भारी संख्या में कार्यकर्ता हम सभी लोगों के नेतृत्व में पहुंचने का काम कर रहे हैं। ताकि महंगाई,भ्रष्टाचार, अत्याचार,दुराचार से जनता पुरी तरह त्रस्त होकर विकल्प के रूप में कांग्रेस का समर्थन कर रही है। कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
जुलूस में मुख्य रूप से समीम मिल्की, रेकाबू भाई, दाताराम बिंद,मोहम्मद आरिफ,राजू सिंह,रणजीत जयसवाल, सर्वज्ञ यादव दयाराम पटेल शाहिद तौसीफ,जावेद हाशमी,रिंकू पटेल,बेचू पासवान,अशोक यादव, जितेंद्र पासवान,रंजीत जयसवाल,मोनू अहमद, अमन यादव, राहुल सिंह नितेश मिश्रा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता जुलूस में शामिल रहे।